Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • युवाओं की रचनात्मकता हमें सकारात्मकता की ओर ले जाती है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

युवाओं की रचनात्मकता हमें सकारात्मकता की ओर ले जाती है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Purushottam Manhare April 12, 2022

रायपुर, 11 अप्रैल 2022/छत्तीसगढ़ के युवा उस समय आनंद और उत्साह से भर उठे, जब उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और बातचीत का मौका मिला। इस दौरान इन युवाओं ने अपनी रचनात्मकता को दिखाते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की। किसी ने टाऊ की खेती को कैनवास पर उतारा था, तो किसी ने कार्डबोर्ड पर मुख्यमंत्री की तस्वीर को जीवंत रूप से उकेरा था। यह अवसर था छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का। यहां युवा प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा बनाए गए स्लोगन भी सुनाए गए। जिसकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुक्तकंठ सराहना भी की।

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आप अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप प्रदान करते हैं। आपकी रचनात्मकता हमें सकारात्मकता की ओर ले जाती है। सकारात्मक काम धीरे-धीरे होते हैं, परन्तु उनका प्रभाव स्थायी होता है। जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आत्मीयतापूर्वक मिले और उन्हें पुरस्कृत किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 2 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2021 तक फोटोग्राफी, नारा लेखन, स्लोगन और इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता कराई गई थी। इस प्रतियोगिता में पर्यटन, प्रकृति, आर्किटेक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, जन सुविधाएं, छत्तीसगढ़ के लोग, स्वच्छता, शिक्षा, त्योहार एवं परंपराएं जैसे विषय शामिल थे।

कार्यक्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को 11-11 हजार रूपए, श्रेष्ठ 20 प्रतियोगिता को 2100-2100 रूपए और रील कॉम्पिटिशन में सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को 5-5 हजार रूपए तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त  दीपांशु काबरा, जनसंपर्क संचालक  सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक द्वय  उमेश मिश्रा और  संजीव तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CM news Raipur

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बिताया वक्त,हैलीपेड पर बच्चों को देखकर पास बुलाया, खिंचवाई सेल्फी
Next विष्णुदेव मुंगेरीलाल के सपने देख रहे, 16 अप्रैल को चूर-चूर हो जायेंगे-कांग्रेस

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.