रायपुर में कलेक्ट्रेट परिसर के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई ने जिला अध्य क्ष बृजेश चौरसिया के नेतृत्व में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का शपथ लेकर पैदल मार्च करते हुए आजाद चौक गांधी जी की प्रतिमा के पास बापूजी को माल्यार्पण कर महंगाई और संविधान की आत्मा पर हो रही भाजपाई प्रताड़ना के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित डॉक्टर ओम प्रकाश साहू राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, रायपुर जिला अध्यक्ष बृजेश चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष शुभम छतरी, जिला उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी,जिला सचिव प्रयाग डोबरिया, यूजन सभा के जिला अध्यक्ष मो. कैफ मंजूर ,रिजवान खान , रितिक मिश्रा, संजय यादव, मोहन लाल गुप्ता,महेश यादव और साथ में उपस्थित तमाम समाजवादी के सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।
