रायपुर-भारतीय संविधान के निर्माता प्रथम कानून मंत्री पूजनीय बाबा साहब अम्बेडकर के 135″वी जयंती पूरे भारत वर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती हैं।इसी कड़ी मेंशहर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वीरांगना अवंति बाई ब्लॉक के अंतर्गत देवेंद्र नगर स्थित विधायक कार्यलय के मुख्य मार्ग पर बाबा साहब के छाया चित्र परउत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के द्वारा माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। उक्त अवसर पर श्री जुनेजा ने बाबा साहब को याद करते उनके द्वारा बताये गये विचारों का सदैव अनुशरण करने की बात कहीं,साथ ही व दलित व गरीबो को उनके अधिकार दिलाने समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ कर सहयोग करने का आह्वान किया।प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे ने बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यर्पण कर राहगीरों को छाछ व पेयजल वितरण किया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रायपुर विकास प्राधिकरण के सदस्य शिव सिंह ठाकुर, संजय पाठक, हरमीत सिंह होरा( बंटी) अमितेष भारद्वाज, शीतल कुलदीप,पुरुषोत्तम बेहेरा, एल्डरमैन सुनील भुवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी,सत्तू सिंह,मनोज राठी, कमल धृतलहरे, गौतम यादव, चित्ररंगा साहू, महेंद्र सेन, मकरंद तांडी, श्याम सिक्का, सागर तांडी, सचिन अग्रवाल, सेवक महानंद, माधव छुरा, राकेश वाकड़े,अरुण ठाकुर, राकेश नारगे,कीमत दिप,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
