Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति अपना विश्वास जताया है :भूपेश बघेल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति अपना विश्वास जताया है :भूपेश बघेल

Purushottam Manhare April 16, 2022

रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ विधानसभा के उप निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से मिली जीत पर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है।

गौरतलब है कि सवा तीन साल में चारों उप चुनाव जीतने वाले श्री भूपेेश बघेल पहले मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने उपस्थित होकर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा का नामांकन दाखिल कराया था और लगातार 6 दिन क्षेत्र का धुआंधार दौरा कर 27 आम सभाओं को सम्बोधित किया था।

वर्ष 2018 के चुनाव में जहां कांग्रेस के प्रत्याशी को 30 हजार कम वोट मिले थे, वहीं इस बार कांग्रेस प्रत्याशी ने 30 हजार वोटों का अन्तर पाटते हुए 20 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इस तरह इस बार कांग्रेस को करीब 50 हजार ज्यादा मत मिले हैं और 10 में से 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की न्याय योजनाओं- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों की खरीदी और वैल्यू एडीशन, तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रूपए करने जैसी योजनाओं से लोगों को सीधा फायदा मिला है। राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी और किसानों को धान का 2500 रूपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने के वायदे पर भी खरी उतरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने 9 जिले बनाए थे, लेकिन उन्हें वर्ष 2018 के आम चुनाव में केवल मुंगेली को छोड़कर 8 जिलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। केवल जिला बनाने भर से जीत नहीं मिलती है।

एक बार फिर जनता ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार और उनकी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भारी समर्थन दिया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg CM news Political Upchunav

Post navigation

Previous मेंसर्स करिश्मा होम केयर प्रोडक्ट के संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज
Next आपरेशन रेल पहरी के तहत तमिलनाडू का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रेलवे सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.