Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्थानीय कलाओं को संरक्षित व संवर्धित करती वेदांता एल्युमीनियम,पारंपरिक कलाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करती कंपनी 
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

स्थानीय कलाओं को संरक्षित व संवर्धित करती वेदांता एल्युमीनियम,पारंपरिक कलाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करती कंपनी 

Purushottam Manhare April 16, 2022

रायपुर/ नई दिल्ली – वर्ल्ड आर्ट डे वर्ल्ड के मौके पर भारत में एल्युमीनियम की सबसे बड़ी उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अपने कारखानों के आसपास के समुदायों में स्थानीय कलाकारों के प्रति अपने सहयोग को और मजबूती दी है। देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं कला की विरासत को देखते हुए वेदांता एल्युमीनियम ने कौशल विकास के माध्यम से कलाकारों के लिए आजीविका के सतत साधन बनाने की दिशा में पुन प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को मुख्यधारा में लाने और बाजार के अवसरों का लाभ उठाने में भी मदद कर रही है।
इस दिशा में वेदांता एल्युमीनियम लांजीगढ़ (कालाहांडी, ओडिशा) में अपनी एलुमिना रिफाइनरी के पास स्थित कांकेरी गांव के ढोकरा कारीगरों के साथ काम कर रही है। कालाहांडी के जंगलों के बीच स्थित कांकेरी ढोकरा की प्राचीन धातुकला में कुशल कारीगरों का घर है। ढोकरा लगभग 5000 वर्षों से भारत की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत का हिस्सा है और इसके तार सिंधुघाटी सभ्यता से जुड़े हैं। हालांकि, पीढ़ी दर पीढ़ी इस कौशल का उपयोग बस निजी प्रयोग के लिए और आसपास के गांवों में बेचने तक सिमटा हुआ था। इससे होने वाली छोटी सी आय उनके परिवारों का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त नहीं थी। इस कारण से कई कलाकारों को अपनी विशेषज्ञता छोडऩे और मजदूरों के रूप में काम करने के लिए पड़ोसी राज्यों में प्रवास करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ढोकरा का एक जीवंत केंद्र बनने की इस गांव की क्षमता को पहचानते हुए वेदांता एल्युमीनियम ने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से समकालीन डिजाइन तैयार करने के लिए यहां के कारीगरों को प्रशिक्षित किया। उन्हें धातु और कच्चे माल की खरीद के लिए सीड कैपिटल प्रदान किया और बाजार से जुडऩे के लिए अवसर (प्रदर्शनी और अन्य प्रासंगिक प्लेटफार्म) बनाए, जिससे उन्हें अपनी कलाकृतियों को बेहतर कीमत पर बेचने का मौका मिला। इससे इस क्षेत्र रिवर्स माइग्रेशन देखने को मिला। जिस तरह से इस प्रोजेक्ट ने कुछ कारीगरों के जीवन को बदलने में भूमिका निभाई, उसे देखते हुए अन्य लोग भी ढोकरा कला के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए गांव लौटने लगे।

सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की दिशा में वेदांता एल्युमीनियम के प्रयासों के बारे में वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राहुल शर्मा के अनुसार – भारत के इतिहास की समृद्धि इसके असंख्य हस्तशिल्प और कलाकृतियों में दिखती है। हम ढोकरा और भित्तिचित्रों जैसी कलाकृतियों को संरक्षित करने और मुख्यधारा में लाने में मदद करने व इस प्रक्रिया में इन कलाकारों के लिए फलते-फूलते व्यवसायों का निर्माण करने में बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। वर्ल्ड आर्ट डे के मौके पर हम कला और संस्कृति के क्षेत्र में अधिक स्थायी आजीविका बनाने के अपने प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए, कारीगर समुदायों को देश के विकास में आत्म-सशक्तव आत्म निर्भर भागीदार बनने में सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताते हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Raipur

Post navigation

Previous मां खल्लारी बोरियाखुर्द में ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई फाउंडेशन एवं राजश्री सद्भावना समिति के के तत्वाधान में श्रद्धालुओं को शरबत एवं प्रसाद वितरण किया गया
Next मंत्री डॉ. टेकाम ने दुरूगपाली में बुढ़ादेव मंदिर की स्थापना और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया

Related Stories

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज

June 2, 2026
रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”

June 2, 2026
रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान

June 2, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की

You may have missed

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*

June 1, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.