बचेली :- नगर में अलग अलग स्थानों में स्थित हनुमान मंदिरो में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ ,हवन व विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ महाभण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तो ने बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। यहां मुख्य मार्ग में स्थित बजरंग चौक हनुमान मंदिर में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया था।

इसी के साथ हनुमान टेकरी,अकाशनगर,पुराना मार्किट,आरईएस कालोनी स्थित हनुमान मंदिरो में भक्तो ने बजरंगबली के दर्शन किये व प्रार्थना की। आपको बता दे कि इस बार हनुमान जयंती को लेकर भक्तो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कारण बीते कोविड काल में किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन नही हुए थे।






![]()


