Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तुलिका ने दी मसाला पाउडर बनाने की मशीन
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तुलिका ने दी मसाला पाउडर बनाने की मशीन

Purushottam Manhare April 18, 2022

 

*दंतेवाड़ा।* महिलाओं को रोजगार प्रदान करने जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा लगातार प्रयासरत है। जिपं अध्यक्ष का कहना है महिला जब तब आगे नहीं बढ़ेगी तब तक जिले का विकास संभव नहीं है। आज तुलिका ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 4 के त्रिदेव महिला स्व सहायता समूह व निर्मल महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं मसाला पाउडर बनाने की मशीन प्रदाय की। जिपं अध्यक्ष तुलिका ने बताया कि नगर की महिलाओं ने मुझे आवेदन देकर रोजगार की मांग रखी थी। बैठक लेने पर महिलाओं ने बताया कि वह मसाला पाउडर बनाकर मार्केट में बेचना चाहती है। महिलाओं के उत्साह को देखते हुए आज मसाला पाउडर बनाने की मशीन उन्हें प्रदान की गई है। महिलाओं का यह उत्साह निश्चित तौर पर यह दर्शाता है कि अब महिला अपने पैर पर खड़ा होना चाहती हैं। तुलिका ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने लगातार प्रयासरत है। समूह से जुड़ी इंद्रा ठाकुर ने बताया कि हम सभी महिलाएं रोजगार चाहती थी इस बात की जानकारी सभी ने मिलकर जिपं अध्यक्ष को दी। उन्होंने हम महिलाओं के उत्साह को देखते मसाला पाउडर बनाने की मशीन प्रदान की। वहीं महिला शहर अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को लेकर तुलिका कर्मा काफी सवेंदनशील है जो हम महिलाओं के लिए अच्छी बात है। महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे को लेकर जिपं अध्यक्ष ने अपनी आवाज बुलंद की है। तुलिका का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना अब जिले में साकार होता नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि तुलिका के इस प्रयास से लगभग 30 महिलाएं लाभान्वित होंगी। इससे पहले भी विधायक देवती महेंद्र कर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा की पहल से बड़े कमेली व कटेकल्याण की महिलाओं को दोना पत्तल बनाने की मशीन प्रदाय की गई थी। मशीन मिलने पर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जिपं अध्यक्ष का आभार भी माना। इस दौरान इंदिरा शर्मा, गीतांजलि कुशवाहा, राधा नाग, शिव कुमारी धुव्र, किशनदई समेत अन्य महिला उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Dantewada news Political

Post navigation

Previous बलौदाबाजार जिले में 1 लाख से अधिक कांग्रेस के सदस्य बने,भाटापारा पूरे राज्य में प्रथम
Next विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Related Stories

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण
  • छत्तीसगढ़

मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.