18 अप्रैल 2022 कर्मचारी संघ की आज आम सभा 15 सूत्री मांगों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने 19 अप्रैल 2022 को 2:00 बजे विश्वविद्यालय के पेक्षा गृह गार्डन में आम सभा का आयोजन किया है ।जिसमें कर्मचारियों के 15 सूत्री मांगों पर जानकारी देकर आगामी कार्यवाही के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि कर्मचारी संघ ने दिसंबर 2021 में कर्मचारी समस्याओं के निराकरण कराने 15 सूत्री मांग पत्र विश्वविद्यालय को सौंपा था एवं इससे राज भवन एवं राज्य शासन को भी सूचित कर दिया था , जिसमें कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के चौथे किस्त के एरियर का भुगतान करने तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति लेब अटेंडेंट से लैब टेक्नीशियन के पदों पर पदोन्नति समय मान वेतनमान के एरियर का भुगतान करने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने लैब टेक्नीशियन से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर पदोन्नति करने 20 वर्षों से कार्य कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को प्राथमिकता देते हुए तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर भरने , सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण में आ रही आदित्य पत्ती के निराकरण कराने पेंशन शिविर लगाने, नियमित अथवा स्वाध्ययी परीक्षा में शामिल होने वाले कर्मचारियों को समय पर अनुमति प्रदान करने , मृत कर्मचारियों के आश्रितों को पात्रता अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अनुकंपा अनुग्रह राशि प्रदान करने, कर्मचारियों के स्थायीकरण होने के उपरांत वेतन वृद्धि जोड़कर उसका एरियर का भुगतान करने कर्मचारियों के समसामयिक समस्याओं के निदान हेतु प्रतिमाह संघ के पदाधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों के मध्य चर्चा हेतु समीक्षा बैठक आयोजित करने की मांग शामिल है । संघ के अध्यक्ष श्रवण से ठाकुर एवं सचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की कुछ मांगों को विश्वविद्यालय ने पूरा किया है लेकिन अधिकांश मांगे अभी भी शेष है । संघ ने कुलसचिव से समीक्षा बैठक बुलाने का आग्रह किया था लेकिन समीक्षा बैठक नहीं करने के कारण आम सभा में कर्मचारियों को जानकारी देकर आगामी निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाएगा । श्रवण सिंह ठाकुर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा सचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर
