दंतेवाड़ा ।सामाजिक कार्यकर्ता संजय पंत ने जारी प्रेस नोट में कहां की दंतेवाड़ा जिला में आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी की परचम लहराना तय है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी के दंतेवाड़ा विधानसभा के केंडिडेट को जनता के वोट दिलवाने व जीतवाने के लिए जान की हथेली पर लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम किए थे ऐसा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हैं जो 2 से 3 सौ की जनसंख्या मे आम आदमी पार्टी में सदस्यता लेंने वाले हैं। सत्ताधारी पार्टी दंतेवाड़ा के शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं से जनप्रतिनिधि नेताओं के कार्यशैली व व्यवहारों से नाराज चल रहे हैं वह कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आम
आदमी पार्टी की कार्य व विचारधाराओं से प्रभावित हो रहे हैं।और आम आदमी पार्टी में प्रवेश लेना चाह रहे हैं।और बहुत ही जल्द सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं।सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि हर समाज के सुख दुख में अंतिम व्यक्ति तक हर व्यक्ति तक पहुंचने वाले समाज हित के लिए हर पल तत्पर रहने वाले एवं समाज हित में दिन हो या रात निष्ठावान पूर्वक निस्वार्थ भाव से समाज के एक आवाज में उन तक पहुंचने वाले समाज के हर दुख दर्द में हर पल साथ देने वाले ऐसे केंडिडेट को आम आदमी पार्टी दंतेवाड़ा जिला से चुनाव के मैदान में उतारने वाली है। ऐसा सूत्रों के हवाले से सूचना प्राप्त हो रहे है।
