किरन्दुल-किरन्दुल स्थित एसडीओपी कार्यालय में बस पार्किंग की उचित व्यवस्था को लेकर एक बैठक बुलाई गई।जिसमें अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कर्ण कुमार उइके एवं थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकर की उपस्थिति में बस संचालकों की बैठक ली गई।इस दौरान बस पार्किंग की उचित व्यवस्था कर वाहनों को रखने एवं यात्रियों से उचित व्यवहार करने हेतु निर्देश दिया गया।थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकर ने बताया जल्द ही नगरपालिका अध्यक्ष से चर्चा कर पार्किंग स्थल का चिन्हाकन किया जाएगा। आपको बता दें बस पार्किंग व्यवस्था ना होने के कारण मुख्य मार्ग पर ही बस खड़ी कर दी जाती है जिस वजह से आने जाने वाले राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कई बार इस वजह से दुर्घटनाएं हो चुकी है बावजूद अब तक बस पार्किंग की व्यवस्था नहींi की गई क्या आगे बस पार्किंग की जगह चिन्हित की जाएगी या फिर से वैसे ही स्थिति में मुख्य मार्ग पर ही बस खड़ी रहेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा पर कोशिश किसी ने तो की ।








