रायपुर । स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट के बच्चों के साथ मिलकर एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नॆ “Day of Belongingness”का जश्न मनाया । यूनिवर्सिटी के 20 छात्र और छात्राओं के साथ उनके फैकेल्टी मेंबर्स भी उपस्थित थे । बच्चों के साथ नाच गाना और कई सारी एक्टिविटीज भी की । बच्चों ने इस प्रोग्राम का खूब आनंद उठाया, एक्टिविटी के दौरान यह समझाया गया कि एक साथ मिलकर, एकता के साथ कैसे रहना चाहिए। संस्था की फाउंडर अनीता लूनिया, अध्यक्ष सोनाली लुनिया , जे एस ठाकुर और पदमा शर्मा उपस्थित थे। यूनिवर्सिटी के आउटरीच कोऑर्डिनेटर डॉक्टर प्रसन्ना शर्मा, इवेंट कोऑर्डिनेटर मिस नूपुर फरसखानेवाला साथ ही यूनिवर्सिटी के डॉ तरन्नुम सरवर दानी और राहुल वर्मा भी उपस्थित थे।
