नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल जाएंगे। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे।पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे तक नेपाल में रहेंगे। अपनी नेपाल यात्रा से पहले व उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
