रायपुर । पर्यावरण को बढ़ावा देने तथा जीवन में प्रकृति की महत्ता के प्रति जागरूकता, शहर को हराभरा प्रदुषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था, अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा रामनगर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। संस्थापक, मो. सज्जाद खान के मार्गदर्शन में सदस्यगणों ने लगभग 50 छायादार पौधों को रोपित कर शहर को प्रदुषण मुक्त बनाने एवं जागरूकता का सन्देश दिया।
विदित हो की संस्था पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वर्षों से कार्य करते आ रही है तथा इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा निरन्तर रूप से जारी सुपोषण अभियान के तहत निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के *796वें दिन* संस्था ने जरूरतमंदों, डीकेएस अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण भी किया गया।








![]()


इस कार्य में संस्था के पदाधिकारीगण पं. अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, राजेन्द्र शर्मा, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, वसीम अकरम, बलराम कश्यप, साकेत, फराज खान, राजकुमार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
