दंतेवाड़ा । ।विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2022 को बी.आई. ओ. एम. किरन्दुल कॉम्प्लेक्स द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2022 दिनांक 05.06.2022 (रविवार) को मनाया गया। इस अवसर पर नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता एन. एम. डी.सी. अधिकारियों / कर्मचारियों एवं उनकी गृहणियों के लिए आयोजित की गई।

इस वर्ष का विषय “केवल एक पृथ्वी” था। नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में सभी ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। पर्यावरण विभाग द्वारा 5 जून 2022 को वृक्षारोपण चाचा नेहरू पार्क में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन, एनएमडीसी किरन्दुल कॉम्पलेक्स उपस्थित थे एवं विशिष्ठ अतिथि विनय कुमार, महाप्रबंधक ( उत्पादन) और . ए. बन्दोपाध्याय, महाप्रबंधक (विद्युत) थे, . लखबीर सिंह, उपमहाप्रबंधक (सिविल), सुनील कुमार, उपमहाप्रबंधक (खनन) प्र एवं सु एवं पर्या ने भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थित दर्ज की। कार्यक्रम का समापन एवं प्रतिभागियों को पुरष्कार वितरण अधिशासी निदेशक सभागार मे हर्षोउल्लस से किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार, उपमहाप्रबंधक (खनन) प्र एवं सु एवं पर्या एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री देवव्रत मंडल, प्रबंधक (पर्या) द्वारा किया गया। अधिशासी निदेशक, एनएमडीसी किरन्दुल कॉम्पलेक्स ने पौधारोपण को प्रोत्साहित किये और अधिक से अधिक पौधारोपण करने को निर्देशित किया।






![]()


