Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में भारत के राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
  • Latest
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में भारत के राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Purushottam Manhare June 16, 2022

 

*मोदी सरकार, सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ राहुल गांधी को ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है*

*तीन दिन तो क्या 30 दिन भी बुलाएंगे तो हम जाएंगे, हम कांग्रेसी है डरने वालो में से नहीं – मोहन मरकाम*

रायपुर/16 जून 2022। वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरुपयोग करते हुए केंद्रीय एजेंसियों जैसे-प्रवर्तन निदेशालय, सी.बी.आई. आयकर सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के विरूद्ध असंवैधानिक रूप से दबावपूर्वक कार्यवाही करते हुए डराने व दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका हम कांग्रेसजन कड़े शब्दों में विरोध करते है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में दर्जनों विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, शहर-जिला कांग्रेस निगम मंडल, युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या उपस्थित थे। पिछले तीन दिनों से केन्द्र सरकार ने पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति के बिना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय को किले के रूप में बदल दिया है। पुलिस, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर रही है। सत्य की इस लड़ाई के लिए सत्याग्रह, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और एकजुटता को कुचलने के लिए केन्द्र सरकार क्रूरतापूर्वक बल का प्रयोग कर रही है, जिसका हम कड़ी निंदा करते है।

ज्ञापन के माध्यम से हम मांग करते है कि, देश में लोकतांत्रिक व प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बनाये रखने हेतु इस प्रकार की दबावपूर्वक कार्यवाही पर रोक लगाये जाने तथा एआईसीसी मुख्यालय में घटित उक्त मामले को संज्ञान में लेकर प्रकरण पर हस्तक्षेप करते हुए केन्द्र सरकार को इस पर तत्काल रोक लगाये जाने हेतु समुचित निर्देश प्रदान करने का उल्लेख है।

राजभवन जाने से पूर्व अंबेडकर चौक में दो घंटे धरने में बैठे कांग्रेस नेताओ ने जमकर भाजपा के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली, फिर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर रैली के साथ राजभवन पहुंचे। धरने का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मंत्री अमरजीत चावला ने किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कल का मंजर पूरा देश ने देखा। किस प्रकार दिल्ली की पुलिस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली जो जिस पार्टी का आजादी दिलाने में, देश के नवनिर्माण में, देश के विकास में योगदान रहा है उस पार्टी के कार्यालय मोदी के इशारे में, अमित शाह के इशारे में दिल्ली पुलिस घुसती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करती है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को, सांसदों को सड़क में पटक, घसिट नेताओं को मारती है जिसमें हम सब मुख्यमंत्री के साथ मैं भी वहां उपस्थित था, हमारे वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। मुझे लगता है कि अंग्रेजों ने पुलिस से भी इतनी बर्बरता भी नहीं की होगी। दिल्ली पुलिस ये सब मोदी-शाह सरकार के इशारे पर की है। आजादी के बाद मुझे लगता है कि लोकतंत्र का इतिहास का काला दिन कल देखने को मिला। कल देखा कि महिलाओं को, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटक-पटक के मारा गया। आज देश की जनता देख रही है मोदी, अमित शाह के तानाशाही रवैये को। मोदी अपने बुलंदी से इतना नाज न कर, हमने तो आसमां से तारे टूटते देखे है। हमारे नेताओं तो अंग्रेजों से नहीं डरे तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से डरने वाले नहीं है। हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी की मोदी की सरकार की नाकामियों को लगातार हमारे नेता राहुल गांधी, चाहे युवाओं को रोजगार देने की बात हो, चाहे किसान की बात हो, देश के 135 करोड़ जनता के बीच में रख रहे है। भारतीय जनता पार्टी को तकलीफ होती है तो तानाशाह मोदी को देश की जनता देख रही है। सबको एक होकर राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाना है। आज हम राजभवन कूच कर रहे है और कल पूरे ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस लड़ाई को हम गांव-गांव तक ले जायेंगे और हम बतायेंगे मोदी हमारे नेता को परेशान कर रही है। जो संवैधानिक संस्था है। हमारे देश के प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू 10 सालों तक जेल में रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी एक है डरने वाले नहीं है भारतीय जनता पार्टी के पीट्ठओं से। जो संवैधानिक संस्था को आगे करके कांग्रेस पार्टी को दबाने का प्रयास किया जा रहा है हम लोग डरने वाले नहीं है। हम सब डटकर मुकाबला करेंगे। 2023 और 2024 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। मैं सभी कांग्रेस जनों से, नेताओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की ईट से ईट बजाना है। लड़ेंगे और जीतेंगे।

मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को जानबूझकर सरकारी एजेंसियों के माध्यम से परेशान करने का काम किया जा रहा है। कल कांग्रेस मुख्यालय में नरेन्द्र मोदी की पुलिस ने लाठीचार्ज किया, हमारे कांग्रेस के बड़े नेताओं को मारा-पीटा और घसीट-घसीट कर बसों में डाला गया। इस तरह की राजनीति अंग्रेजों ने भी नहीं की। अंग्रेजों ने भी इस तरह का अन्याय, अत्याचार नहीं किया, उससे ज्यादा अन्याय आज नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। कांग्रेस पार्टी देश को आजाद कराने वाली पार्टी है। ये देश के आजादी आंदोलन में आरएसएस भारतीय जनता पार्टी का कोई योगदान नहीं रहा है। आज ये देश को लूटने का काम कर रही है। जिस तरह से अंग्रेजों ने देश को लूट कर संपत्ति इंग्लैण्ड ले गये थे। आज नरेन्द्र मोदी कहते है न खाने दूंगा न खाउंगा। सरकारी संपत्तियों को कौड़ी के मोल और अंबानी, अडानी जैसो को सौप रहा। इस तरह की हिटलरवादी राजनीति करने वाले मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

सभा को पूर्व मंत्री एवं विधायक अमितेष शुक्ल, गिरीश देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक शैलेश पांडेय, विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, विधायक छन्नी साहू, राजेन्द्र तिवारी, सुबोध हरितवाल, नीरज पाण्डेय, ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक भूनेश्वर बघेल, विधायक दलेश्वर साहू, विधायक रशिम आशीष सिंह, महापौर एजाज ढेबर, महापौर हेमा देशमुख, महापौर राम चरण यादव, महापौर नीरज पाल, सभापति प्रमोद दुबे, महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला, अरूण सिसौदिया, धनेश पाटिला, सुमित्रा धृतलहरे, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता विकास तिवारी, अभय नारायण राय, राजेन्द्र साहू, महमूद अली, निगम मंडल एवं आयोग अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण – शैलेश नितिन त्रिवेदी, अटल श्रीवास्तव, सुभाष धुप्पड़, पंकज शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, नीता लोधी, महेन्द्र छाबड़ा, शिव सिंह ठाकुर, अजय साहू, शारिक रईस खान, सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू, कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, जिलाध्यक्षगण- गिरीश दुबे, रश्मि चंद्राकर, कुलबीर सिंह छाबड़ा, भाउ सिंह, हितेन्द्र ठाकुर, उधोराम वर्मा, पदम कोठारी राजेश चौबे, पंकज मिश्रा, विकास विजय बजाज, थानेश्वर पाटिला, दिलीप सिंह चौहान, सुंदर जोगी, शब्बीर खान, राजेश पाण्डे, समीर खान, शायरा खान, नरेश गड़पाल, नंदकुमार पटेल, आशा चौहान, गंगा यादव, मनोज कंदोई, चन्द्रवती, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक राज आहूजा, सतीश अग्रवाल, सुनील कुर्रे, तुलसी साहू, माधक, मनोज, मुकेश चंद्राकर, धीरज पाल, गौरव श्रीवास्तव, नितीश कश्यप, प्रमोद चैतन्या, कामरान अंसारी, इरफान खान, इमत्याज अली, सुमितदास, सतनाम पनाग,, राकेश धोत्रे, इमरान खान, गिरीराव, अनुप, लालचंद्र वर्मा, मुकुन्द, लालपती सोना, राजू साहू, शशि सिन्हा, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, शरद, विजय गोलछा, जितेन्द जैन, दौलत रोहड़ा, संजय पाठक, रहमत उल्ला खान, विमल शुक्ला, पदम सिंह कोठारी, धनेश पाटिला, राजेश सिंह ठाकुर, अजय हंसा, शेषनारायण चन्द्रवंशी, आकाश तिवारी, राजकुमार अंचल, द्वारिका साहू, गुरू खुशवंत साहेब, मोहम्मद नेहाल खान, जन्लव एवं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ एवं कांग्रेसजन शामिल हुये।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress NewsRaipur

Post navigation

Previous नगरपालिका परिषद् किरंदुल के गौठान से हरी सब्जियों का विक्रय- क्रय प्रारंभ
Next आजादी के अमृत काल में संवैधानिक लोकतंत्र पर कार्पोरेटी बुलडोजर — छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.