रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्रमांक 2 के दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 के क्षेत्र के तहत कलिंग नगर केनाल लींकिंग रोड में कलिंग नगर अंडर ग्राउंड ह्युम पाईप की सफाई मित्रों की विशेष गैंग लगाकर मानसून की पहली बारिश के तत्काल बाद अभियानपूर्वक विशेष सफाई करवाई गयी एवं अंडर ग्राउंड ह्युम पाईप की सफाई करने सहित मुहाना खोलकर बड़ी मात्रा में कचरा अंडर ग्राउंड ह्युम पाईप से बाहर निकालकर सफाई मित्रों की सहायता से कचरा उठवाकर परिवहन करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा एवं गन्दे पानी के सुगम निकास प्रबंधन की दृष्टि से स्वच्छता कायम की गयी. वहाँ पहुंचकर नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद सुन्दरलाल जोगी ने स्थल पर पहुंचकर कलिंग नगर में अंडर ग्राउंड ह्युम पाईप के विशेष सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय एवं जोन 7 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार, जोन 7 कार्यपालन अभियन्ता श्री रघुमणि प्रधान की उपस्थिति में किया.
