Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर व्यापारियों में योग चेतना जगाने हेतु चेम्बर भवन में योग शिविर का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन
  • Latest
  • Popular
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर व्यापारियों में योग चेतना जगाने हेतु चेम्बर भवन में योग शिविर का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

Purushottam Manhare June 21, 2022

रायपुर । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 21 जुन 2022 को चेम्बर कार्यालय चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में योग गुरु प्रियंका उपाध्याय एवं जुम्बा नृत्य विशेषज्ञ दीपमाला की सहायता से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चेंबर महामंत्री  अजय भसीन द्वारा किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष  अमर पारवानी  ने बताया कि 21 मई से 21 जुन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चेंबर में प्रत्येक शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया जो सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। चेंबर द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से सभी व्यापारियों में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। योग के माध्यम से हम खुद को स्वस्थ रख मन को, अपने चित्त को शांति की ओर ले जा सकते हैं।

श्री पारवानी ने आगे कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए, शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है। योग एक व्यक्ति में शांति के स्तर को बढ़ाता है और उसके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाने तथा उसे खुश रहने में मदद करता है। बेहतर स्वास्थ्य का अर्थ ही बेहतर जीवन है जिसे योग एवं व्यायाम से प्राप्त किया जा सकता है।
श्री पारवानी जीने वहां उपस्थित समस्त व्यापारियों से मेरा यह अनुरोध किया की योग को हम अपने जीवन शैली का एक हिस्सा बनाए। योग को हमे सामाजिक स्तर तक ले जाना है ताकि समाज का हर वर्ग, प्रत्येक सदस्य इसकी महत्ता को समझे और अपना जीवन सार्थक बनाए।
अंत में योग गुरु प्रियंका उपाध्याय एवं जुंबा नृत्य विशेषज्ञ दीपमाला जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योग शिविर कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी आलोक शर्मा जी थे जिनके दिशा निर्देश में योग शिविर का आयोजन संपन्न हुआ । योग शिविर का समापन चेंबर कार्यकारी महामंत्री श्री कपिल दोशी द्वारा किया गया ।
योग शिविर में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष  अमर पारवानी, चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष  राजेन्द्र जग्गी,  विक्रम सिंहदेव,  राम मंधान, चेम्बर प्रदेश महामंत्री  अजय भसीन, कार्यकारी महामंत्री  कपिल दोशी,  विकास आहूजा, उपाध्यक्ष हिरा माखीजा,  लोकेश साहू,  राजेंद्र हटवानी,  अनिल केवलानी, संगठन मंत्री  महेंद्र कुमार बगरोडिया,  वैभव सिंहदेव, चेम्बर मंत्री  निलेश मूंदड़ा,  जितेन्द्र गोलछा,  जयराम कुकरेजा,  कुलदीप जुनेजा,  संदीप शर्मा,  विजय पटेल,  जवाहर थोरानी,  विक्रांत राठोड,  गोविन्द महेश्वरी,  विकास पंजवानी, महिला चेम्बर महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल, हेमल शाह, प्रीटी दास, युवा चेम्बर महामंत्री  कांति पटेल, राहुल पटेल, जयेश पटेल, मनीष सहित अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Antrashtriy Yog Divas NewsRaipur

Post navigation

Previous लौह नगरी बचेली बी टी ओ ए चुनाव के प्रत्याशी डोर टू डोर कर रहे हैं चुनाव प्रचार ,हर तरफ हुआ प्रचार अब तेज
Next मां बनभौरी धाम के लिए भक्तों का जत्था ज्योति लेने के लिए हुआ रवाना

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.