छत्तीसगढ़ में साधक परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से पूज्य बापू जी के प्रेरणा से देवी कार्य सामाजिक कार्य बाल संस्कार केंद्र इत्यादि समाजिक सांस्कृतिक कार्य निस्वार्थ एवं निशुल्क किए जाते हैं उसी तारतम्य में गुरु सेवा प्रसादी चलित भोजनालय अर्थात सेवा प्रसादी का वितरण मानव कल्याण के लिए प्रारंभ किया गया,
इस प्रकार छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर पंडरी कपड़ा बाजार हनुमान मंदिर के सामने,आज 21 जून को गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गुरु प्रसादी सेवा रथ में भंडारे का आयोजन किया ! जिसमे पुलाव,कड़ी,हलुवा व ऋषि प्रसाद पत्रिका का वितरण किया गया,जिसमे सेकड़ो लोगो ने लाभ लिया !! गुरु पूर्णिमा 16 जुलाई की तेलीबांधा के आसपास गरीबो को वस्त्र छाता वितरण व भंडारे का आयोजन गुरु प्रसाद सेवा रथ में किया जायेगा !!
बापूजी कहते है,
अपने दुःख में रोने वाले, तू मुस्कुराना सीख ले..!!
औरों के दुःख-दर्द में, तू आंसू बहाना सीख ले..!!
मिडिया प्रभारी शोभराज मल ने जानकारी दी इस आयोजन में साधक परिवार के सीता राम सोनी, तेजवानी अजय शर्मा,दीपक विधानी, हरेश गोविंदानी,गोपाल तेजवानी,रवि नारा,वंदना दीदी (पत्रकार ) बाल सस्कार के बच्चे व साधिका बहाने बड़ी सख्या में उपस्थित थी !!
*इस दैवी कार्य की गणमान्य नागरिको के साथ आम जनता ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रंशसा की !!*






![]()


