Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास

Purushottam Manhare June 21, 2022

*जिला स्तरीय कार्यक्रम दूधाधारी मठ परिसर में संपन्न*

रायपुर 21 जून 2022/ आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज यहां रायपुर के दूधाधारी मठ परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डाँ. महंत रामसुंदर दास के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। “मानवता के लिए योग” की थीम पर आधारित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुई। स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में योगाभ्यास में शामिल हुए।

डाँ. महंत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है। योग से शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि योग के माध्यम से हम शारीरिक व्याधियों को दूर कर सकते हैं, हमें योग्य प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित योगाभ्यास करना चाहिए।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा सामने की ओर झुक कर करने वाले आसन जैसे पश्चिमोत्तानासन, पादहस्तासन, पीछे झुककर किए जाने वाले आसन चक्रासन, बैठकर किए जाने वाले आसन पद्मासन, लेट के किए जाने वाले आसन मकरासन, खड़े होकर किए जाने वाले आसन ताड़ासन, वृक्षासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास योग प्रोटोकॉल के अनुसार कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व , उसकी उपयोगिता एवं सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया गया कि योग मानसिक शांति के लिए कितना आवश्यक है।

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग द्वारा योग का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में योग आयोग के प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous आयोग ने कलेक्टर जशपुर को पीड़ित पक्षकार का डीएनए टेस्ट की राशि शासकीय स्तर से मदद करने लिखा पत्र
Next उद्योग मंत्री लखमा बाली में आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.