रायपुर । अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी आज 24 जून 2022 को निर्धन, असहाय जरूरतमंदों के लिए चलाये जा सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य के 815वे दिन मानवता को बरकरार रखते हुए राजधानी रायपुर के फुटपाथ व विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद निराश्रितों तथा डीकेएस शासकीय अस्पतालों में विभिन्न जिले, वनांचल से इलाज के लिए आये हुए मरीजों के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में संस्था द्वारा निरतंर हर गरीब जरूरतमंद लोगों को उनकी मुलभुत सुविधाओं की पूर्ति हेतु आवश्यकता अनुरूप भूख से राहत देने की उद्देश्य से सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए दोनों वक्त का भोजन वितरण, किसी भी सरकारी अनुदान प्राप्त किये, अपने आपसी सहयोग से किया जा रहा हैं।
आजके इस मानवीय कार्य संस्थापक मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, ज़ुबैर खान, अनमोल जैन, अरहम खान, फराज खान एवं संस्था के अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।






![]()


