रायपुर । आपरेशन मातृशक्ति के तहत् रेलवे सुरक्षा बल रायपुर द्वारा एक प्रसव पीड़ा से पीड़ीत महिला को सहायता प्रदान किया गया
”ऑपरेशन मातृशक्ति” के तहत् 25.06.2022 को समय लगभग 15.10 बजे गाड़ी संख्या 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस में दुर्ग से रायपुर के बीच रेलवे अधिनियम के ड्राइव में तैनात आरक्षक वेद प्रकाश को कोच संख्या एस-6 के बर्थ नंबर 58-59 में पुणे से बिलासपुर तक सफर कर रहे एक यात्री द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नि प्रसव पीड़ा अत्यधिक परेशान है।

उक्त आरक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर को दी गई। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर द्वारा एम्बुलेंस 108 को बुलाया गया। गाड़ी के रायपुर आगमन पर महिला आरक्षको, आरक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा उक्त कोच को अटेंड किया गया महिला को सहायता देकर कोच से उतारा गया तथा उसे इलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां महिला का उपचार जारी है।






![]()


