रायपुर । आपरेशन नारकोस के तहत् रेलवे सुरक्षा बल रायपुर द्वारा 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
”ऑपरेशन नारकोस” अभियान के तहत श्री अमिय नंदन सिन्हा के निर्देशन एवं श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 24.06.2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के निरीक्षक एम. के. मुखर्जी, रायपुर मंडल टास्क टीम के उप निरीक्षक सनातन थानापति, उप निरीक्षक ए. जेड. चौधरी, प्र.आ. व्ही सी बंजारे, आ. देवेश सिंह एवं अपराध गुप्तचर शाखा/डिटेक्टिव विंग रायपुर के उप निरीक्षक बी. आर. साहु एवं सहा. उप निरी. यू. एस. श्रीवास की सयुंक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर समय लगभग 20.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित ओला पार्किंग के अंदर से लावारिस अवस्था में 02 ट्राली बैग जिसमें 12 पैकेट, कुल वजन 36 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमत 180000/- रूपया बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस रायपुर को सुपूर्द किया गया।
शासकीय रेल पुलिस रायपुर द्वारा अपराध क्रंमाक 52/22 दिनांक 25.06.22 धारा 20 बी NDPC Act पंजीकृत कर जांच में लिया गया ।









