Skip to content
September 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बच्चों का सर्वांगीण विकास करें शिक्षक : राजेश सिंह राणा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बच्चों का सर्वांगीण विकास करें शिक्षक : राजेश सिंह राणा

Purushottam Manhare June 26, 2022

*स्वामी आत्मानद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों ने योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिया भाग*

रायपुर, 25 जून 2022/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत प्रारंभ किए गए इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण देने का प्रयास एससीईआरटी द्वारा लगातार किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों ने योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। प्रशिक्षण में स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं संचालक एससीईआरटी श्री राजेश सिंह राणा ने कहा कि हमें बच्चों को अकादमी ज्ञान के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है। बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए उनकी रुचि को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल इत्यादि गतिविधियां निरंतर करनी होगी। बच्चों को अपडेट करने के लिए शिक्षकों को भी अपडेट रहना होगा।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों का प्रशिक्षण राजधानी में एक साथ पांच स्थानों-एससीईआरटी, सीटीई, डाईट, काईट और ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित किया गया। इन स्थानों पर 500 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में शिक्षकों को पेशेवर दक्षता, भाषा दक्षता, नेतृत्व प्रबंधन कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्री राजेश सिंह राणा ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल योजना प्रदेश की उच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षकों को देखकर ही सीखते हैं। इसलिए सबसे पहले शिक्षकों को वेशभूषा, आचरण में बदलाव लाना पड़ेगा और बच्चे के स्तर पर जाकर उसे बातचीत करनी होगी। शिक्षकों को नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा। श्री राणा ने कहा कि बच्चे जो देखते हैं, वही सीखते हैं। शिक्षक बच्चे को जो देना चाहते हैं उसे अपने आचरण में भी लाना होगा। श्री राणा ने कहा कि बच्चों को रोबोट नहीं बनाना है। बच्चों में नैतिक शिक्षा कैसे लाएं इस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि इसका उल्लेख राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी है। श्री राणा ने कहा कि शिक्षकों में आत्मविश्वास की कमी नहीं है, केवल उनको प्रशिक्षण का मौका दिया जाए।

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिए और आगामी सत्र के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। श्री राणा के निर्देश पर असिस्टेंट डायरेक्टर एवं स्टेट मीडिया सेंटर के नोडल अधिकारी प्रशांत पांडेय ने भी सभी सत्रों में जाकर व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ कैसे वातावरण निर्माण करना है उन्होंने एक्शन के साथ गीत भी गाए। कार्यशाला में सहायक निदेशक सेज सेल श्री कौस्तुभ चटर्जी, डॉ विद्या चंद्राकर, आई संध्या रानी, केके शुक्ला, प्रीति सिंह, पुष्पा चंद्रा, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, ललित साहू, सविता गुप्ता, रिसोर्स पर्सन चानी एरी, श्रीमती चरनित संधू, श्रीमती कमला राजपाल, कविता मिश्रा, श्री मनोज कुमार शर्मा और प्रज्ञा सेनापति उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर मैं पीएचडी शोधर्थियों के लिए तीन दिवसीय शोध सम्मेलन का आयोजन 28 से
Next माता बनभौरी ने अरूण राक्षस का वध कर लोगों को अत्याचार से कराया मुक्त,पढ़े पूरी खबर माता ने राक्षस का कैसे किया वध

Related Stories

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026
मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*

September 27, 2026

Recent Posts

  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

You may have missed

कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026

Recent Posts

  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.