Skip to content
September 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी आईटीआई भांसी द्वारा आयोजित ओपन प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ 26 छात्रों का चयन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी आईटीआई भांसी द्वारा आयोजित ओपन प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ 26 छात्रों का चयन

Purushottam Manhare June 29, 2022

*मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक व मुख्य महाप्रबंधक, बचेली को आभार प्रकट किया*

बचेली ।  बचेली   हाल ही में 27 जून  को इंडो-एमआईएम और स्नाइडर इलेक्ट्रिक, बेंगलुरु द्वारा ओपन कैंपस ड्राइव का आयोजन एनएमडीसी आईटीआई, भांसी में किया गया था, इसमें 38 छात्र सम्मिलित हुए थे जिसमें से 26 छात्रों का चयन हुआ। इस ओपन प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट ट्रेड से उत्तीर्ण विभिन्न आईटीआई के छात्र समिल्लित हुए थे। चयनित छात्रों को 13000 रुपए मासिक वेतन कुल कटौती के पश्चात प्रदान किया जाएगा तथा रहने एवं खाने की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं मौखिक साक्षात्कार के आधार पर हुई, जिसमें 26 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इस कैम्पस ड्राइव में शामिल होने की अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गयी थी। इसके अतिरिक्त सभी चयनित छात्रों को 2 साल का मैन्युफैक्चरिंग डिप्लोमा भी प्रदान करवाया जायेगा जो उनके भविष्य में अत्यंत सहायक साबित हो सकता है।

एनएमडीसी, बचेली अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में अनेक विकासशील योजनाएं चला रही है जिसमें से एनएमडीसी आईटीआई भी एक है I एनएमडीसी आईटीआई आदिवासी समुदाय के छात्र-छात्राओं को तकनिकी शिक्षा प्रदान कर उनके जीवन में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक प्रभाव छोड़ रही है तथा आर्थिक रूप से असमर्थ छात्र-छात्राओं के लिए भी अनेक रोजगार के अवसर प्रदान करती आ रही है।

यहाँ पर यह उल्लेखनीय है कि एनएमडीसी, बचेली एवं आईटीआई, भांसी के कड़े प्रयासों से तथा छात्रों के सराहनीय प्रदर्शन को देखते हुए इंडो-एमआईएम और स्नाइडर इलेक्ट्रिक, बेंगलुरु ने कैंपस प्लेसमेंट में रुची दिखाई व ओपन कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। इस ड्राइव में आईटीआई, भांसी के साथ प्रदेश के अन्य आईटीआई कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक (सीएसआर) एनएमडीसी, बचेली थे जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक (सीएसआर) एनएमडीसी, बचेली ने अपने वक्तव्य में सफल लोगों के अनेक उदहारण तथा गुरु मंत्र देते हुए उम्मीदवारों को प्रोत्साहित किया एवं इस अवसर का पूरा लाभ उठाने व सकारात्मक सोच रखने पर ज़ोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि अगर जीवन में अच्छा पद प्राप्त करना है तो हमे संघर्षशील बनना होगा एवं अपने घरों व अपने क्षेत्रों से बाहर निकल कर रोजगार के अवसर को भी तलाशना होगा।

मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुमित देब जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एनएमडीसी, बचेली ने अपने सीएसआर के अंतर्गत आदिवासी व आर्थिक रूप से असमर्थ युवाओं के विकास के लिए कई कौशल विकास योजनायें संचालित कर रहीं है जो कि उनके मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। तथा एनएमडीसी, बचेली के मुख्य महाप्रबंधक पी. के. मजुमदार का आभार प्रकट करते हुए कहा की उनके निरंतर सहयोग के परिणामस्वरूप यह शिक्षण संसथान नित नई उचाइयाँ छू रही है।

इंडो-एमआईएम और स्नाइडर इलेक्ट्रिक की ओर से अंत में श्री रंजीत सिंह ने कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाओं, वेतन तथा चयन प्रकिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पी. के. मजुमदार मुख्य महाप्रबंधक एनएमडीसी, बचेली ने सभी चयनित छात्रों को तथा आईटीआई कॉलेज को सफलतापूर्वक ओपन कैंपस ड्राइव का आयोजन करने हेतु शुभकामनाएं व बधाई दी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CgRaipur news

Post navigation

Previous कैट सरगुजा एवं छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारीयों ने रासायनिक खाद बिज विक्रेताओं को हो रहे परेशानी के संदर्भ में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को ज्ञापन पत्र सौपा पत्र
Next चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित सदस्यों को दिया प्रमाणपत्र

Related Stories

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026
मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*

September 27, 2026

Recent Posts

  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

You may have missed

कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026

Recent Posts

  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.