रायपुर । छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा रायपुर का संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम बीते दिनों धीवर धर्मशाला, अभनपुर में कराया गया। इसमें तीन पदों प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव 5 वर्षों के लिए किया गया। चुनाव में पूरे प्रदेश से 33 परगनाओं में से 32 परगना के 615 में मतदाताओं ने वोट डाले।
चुनाव में सबसे ज्यादा 181 वोट पाकर धमधा के सुरेश कुमार धीवर अध्यक्ष चुने गए। महासभा का चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें बसंत तारक रायपुर 41 वोट, दिनेश फूटान रायपुर 7 वोट, लीलाराम तारक चरोदा 81 वोट, डॉ. रमेश धीवर 11
वोट, रामेश्वर धीवर कोरासी 97 वोट, सुरेश कुमार धीवर, धमधा 181 वोट और वेदव्यास तारक अभनपुर को 158 वोट मिले। सुरेश कुमा धीवर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 23 वोट से जीत हासिल की।
वहीं महासचिव पद पर रामलाल पेदरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसंत कुमार से 320 वोट से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार धीवर 580 विजयी हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीलाल हिरवानी, पीठासीन अधिकारी दिलीप नाग, सहायक चुनाव अधिकारी सोहन लाल धीवर, गैंदलाल धीवर आदि थे। चुनाव में राजिम, अभनपुर, चरोदा, पाटन, अंडा, बालोद, राजनांदगांव, भिलाई-3, जेवरा सिरसा, दुर्ग, धमधा, सहित सभी परगना के पदाधिकारी शामिल हुए। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज युवा प्रकोष्ठ महासभा के जयप्रकाश फुटान ने दी।








