Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ: वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ: वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Purushottam Manhare July 1, 2022

*रायपुर नगर निगम अंतर्गत पौधा के लिए 7587011614 पर व्हाट्सअप से कर सकते हैं संपर्क*

रायपुर, 1 जुलाई 2022/छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज ’तंुहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसका शुभारंभ राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना के तहत घर तक निःशुल्क पौधा पहंुचाकर दिया जा रहा है।
इस दौरान वन विभाग रायपुर द्वारा बताया गया कि पौधा तंुहर द्वार योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र रायपुर में 1 से 5 पौधा प्रदाय किया जाएगा। इसमें इच्छुक व्यक्ति, जो पौधों का रोपण करना चाहते हैं, तो वे घर पहंुच पौधा प्रदाय हेतु वितरण प्रभारी को 7587011614 पर व्हाट्सअप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ  संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक  जे.एस.म्हस्के, मुख्य वन संरक्षक रायपुर  जे.आर. नायक तथा वन मण्डाधिकारी रायपुर  विश्वेष झा सहित विभागीय अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गौरतलब है कि राज्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए वन विभाग की समस्त 257 नर्सरियों में 3 करोड़ 12 लाख से अधिक पौधे वर्तमान में उपलब्ध हैं। आज 01 जुलाई को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ’तंुहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी वन मण्डलों में चालू वर्ष के दौरान पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इस तारतम्य में वन मंडल बस्तर अंतर्गत उद्योग एवं आबकारी मंत्री  कवासी लखमा, वन मंडल रायगढ़ अंतर्गत विधायक रायगढ़  प्रकाश नायक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष  निराकार पटेल और दुर्ग में विधायक  अरूण बोरा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शामिनी यादव एवं महापौर दुर्ग  धीरज बाकलीवाल द्वारा निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इसी तरह दंतेवाड़ा वन मंडल अंतर्गत विधायक श्रीमती देवती कर्मा, सुकमा वन मंडल अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष  हरीश कवासी और बीजापुर वन मंडल अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुडियम द्वारा निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous जिले के नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार
Next उदयपुर में हुई घटना के संबंध में चेम्बर द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का नैतिक समर्थन

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.