प्रदेश में कल 3 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना
रायपुर ।देश के सभी हिस्सों में मानसून पहुंच गया ।मानसून द्रोणिका बीकानेर, अलवर, हरदोई, डाल्टनगंज, शांतिनिकेतन और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बांग्लादेश और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में उत्तर उड़ीसा और उसके आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
प्रदेश में कल दिनांक 3 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है ।



प्रदेश में चमक के साथ एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।
