Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मोर महापौर मोर द्वार ग्यारहवें दिन महात्मा गाॅधी वार्ड में 303 एवं कुषाभाउ ठाकरे वार्ड में 338  641 मामले तत्काल निराकृत, 11 दिनों में 22 वार्डो में 5486 मामले निराकृत 
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मोर महापौर मोर द्वार ग्यारहवें दिन महात्मा गाॅधी वार्ड में 303 एवं कुषाभाउ ठाकरे वार्ड में 338  641 मामले तत्काल निराकृत, 11 दिनों में 22 वार्डो में 5486 मामले निराकृत 

Purushottam Manhare July 8, 2022

0 वार्ड 12 में महापौर, उत्तर विधायक ने 4 षिषुओं का अन्नप्रासन कराया, कलेक्टर, निगमायुक्त ने जनसमस्याएं सुनकर उनका त्वरित निदान करवाया 0
0 वार्ड 7 में 75 प्रतिषत निःषक्त युवा भागवत बंजारे को महापौर, ग्रामीण विधायक ने तत्काल व्हील चेयर दिलवायी, महापौर, निगमायुक्त ने उड़ान स्वसहायता समूह के स्टाल से चावल पापड़, रखिया बड़ी, लहसुन का अचार, डिस्को पापड़ क्रय कर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया, 11 स्वसहायता समूहों को 14 लाख 55 हजार की राषि बैंक लिंकेज से तत्काल दी गई0
0 9 जुलाई को वार्ड कार्यालय आदर्ष नगर मोवा एवं जोन कार्यालय पानी टंकी के नीचे मोवा थाना के पास में शिविर 0

 

 

रायपुर – आज मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत ग्यारहवें दिन का पहला शिविर निगम जोन 3 के महात्मा गाॅधी वार्ड क्रमांक 12 के मधु पिल्ले स्कूल एवं दूसरा शिविर जोन 9 के कुषाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के दलदल सिवनी पानी टंकी परिसर में लगाया गया। आज दोनों वार्ड के शिविर में पहुंचकर महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर ग्रामीण विधायक  सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक एवं छ.ग. राज्य गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष  कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डाॅ. सर्वेष्वर भूरे, निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  सूर्यकांत राठौड़, रायपुर जिला ग्रामीण सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष  पंकज शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकारण के संचालक  राजेन्द्र बंजारे पप्पू, एमआईसी सदस्य सर्वश्री नागभूषण राव, सुन्दरलाल जोगी, अजीत कुकरेजा, जितेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, जोन 3 अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती सुषीला धीवर,  तिलक पटेल, श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा, एल्डरमेन सुरेन्द्र बंदे, शमषुल हसन नम्मू,  सुनील भुवाल, पूर्व पार्षद  माघव साहू, जसबीर सिंह ढिल्लन, अपर आयुक्त  अभिषेक अग्रवाल, जोन कमिश्नरगणों, कार्यपालन अभियंताओं, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनीं एवं उनका हरसंभव तरीके से त्वरित निदान अपने सामने मिनटों में करवाया।

महापौर  एजाज ढेबर एवं रायपुर उत्तर विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा ने आज के पहले षिविर वार्ड 12 में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वार्ड पार्षद व जोन 3 अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू, एमआईसी सदस्यों सहित 4 षिषुओं का अन्नप्रासन करवाया। उन्होने जय श्रीराम महिला स्वसहायता समूह, श्री सांई राम महिला स्वसहायता समूह, मां बम्लेष्वरी महिला स्वसहायता समूह, दुर्गा माता महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज के माध्यम से मंच पर धनादेष प्रदत्त किये । रायपुर कलेक्टर डाॅ. सर्वेष्वर भूरे एवं नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने वार्ड 12 के षिविर में सभी विभागों के स्टाॅल तक पहुंचकर जनसमस्याओं के निराकरण की स्थिति का अवलोकन किया वहीं जनसमस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या के त्वरित निदान के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये।
नगर निगम जोन 9 के कुषाभाउ ठाकरे वार्ड के षिविर में वार्ड पार्षद श्रीमती सुषीला धीवर की मांग पर महापौर श्री एजाज ढेबर ने मंच से जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय को मांग के अनुसार सड्डू में संबंधित लोगो को मकान व्यवस्थापन के तौर पर दिलवाने शीघ्र कार्यवाही करने एवं संबंधित कब्जो को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देष दिये। महापौर श्री एजाज ढेबर ने ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा , पार्षद श्रीमती सुषीला धीवर, एमआईसी सदस्यों के साथ वार्ड 7 के षिविर में 11 महिला स्वसहायता समूहों रविदास, शारदा, शीतला, श्री गणेषाय, सखी संगम, मुनमुन, कंकाली, सखी, सहेली एवं लोटस समूह की महिलाओं को 11 आवेदनों पर तत्काल बैंक लिंकेज करवाकर एनयूएलएम की ओर से 14 लाख 55 हजार रू. का धनादेष समूह ऋण के रूप में प्रदत्त किया । पी.एम स्वनिधि प्रोफाईलिंग के अंतर्गत ज्योति बघेल एवं रंजना बाई को 20-20 हजार रू. राषि का धनादेष तत्काल आवेदन स्वीकृत करके प्रदत्त किया गया।
वार्ड 7 के षिविर में महापौर  एजाज ढेबर एवं आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने सेक्टर 3 सड्डू की उडान महिला स्वसहायता समूह की 12 महिलाओं द्वारा अध्यक्ष सुश्री पूजा पाण्डेय , शालिनी जोषी, पूजा साक्षी, रीमा कुषवाहा, लक्ष्मी, आषा पटले आदि द्वारा संचालित समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित चावल के पापड, लहसुन का अचार, डिस्को पापड़, रखिया बड़ी निर्धारित मूल्य अदा कर क्रय की एवं महिलाओं को सराहते हुए प्रोत्साहित किया ।
षिविर में महापौर  एजाज ढेबर ने रायपुर ग्रामीण विधायक  सत्यनारायण शर्मा, रायपुर जिला ग्रामीण सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, एमआईसी सदस्यों, पार्षद श्रीमती सुषीला धीवर के साथ 75 प्रतिषत निःषक्त नागरिक गांधी चैक सड्डू तालाब के समीप के निवासी 25 वर्षीय युवा भागवत बंजारे को चलने फिरने में दिक्कत होने पर तत्काल समाज कल्याण विभाग को निर्देषित कर व्हील चेयर मंगवाकर प्रदत्त की । इस पर लाभान्वित युवा निःषक्त नागरिक श्री भागवत बंजारे ने इस हेतु महापौर श्री एजाज ढेबर एवं रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा को हार्दिक धन्यवाद दिया। वार्ड 7 में प्राप्त जनषिकायत पर महापौर श्री एजाज ढेबर एवं आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, एमआईसी सदस्य श्री नागभूषण राव एवं जोन 9 अधिकारियों के साथ बाईक पर कुषाभाउ ठाकरे वार्ड में समस्या ग्रस्त क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने गये एवं इस संबंध में त्वरित समस्या निदान हेतु जोन अधिकारियों को महापौर एवं आयुक्त ने निर्देषित किया।
महात्मा गांधी वार्ड एवं कुषाभाउ ठाकरे वार्ड में आज के षिविर में इन दोनों वार्डों में कुल 843 आवेदन शिविर में मिले, जिनमें से 641 आवेदन तत्काल निराकृत कर दिये गये। 286 आय प्रमाण पत्र तत्काल बनाकर दिये गये। मोर महापौर मोर द्वार अभियान के तहत अब तक विगत 27 जून से आज 8 जुलाई तक 11 दिनों में 22 वार्डो में लगाये गये षिविर में कुल 6463 आवेदन प्राप्त हुए है । जिसमें 5486 आवेदनों को तत्काल निराकृत किया गया है। दस्तावेज पूर्ण न होने पर 11 आवेदन अस्वीकृत किये गये है। 966 आवेदनों को निदान हेतु प्रक्रिया में लिया गया है । जिसमें 510 आवेदन मतदाता परिचय पत्र बनाने के सम्मिलित है। 1679 लोगो को आय प्रमाण पत्र, 785 लोगो को आयुष्मान कार्ड, 360 लोगो को नया आधार कार्ड, 46 लोगो को वेंडर कार्ड, 60 लोगो को बैंक लिंकेज, 30 लोगो को नया नल कनेक्षन, नल कनेक्षन को 20 स्थानों पर तत्काल सुधारा गया है। 304 लोगो को नया नया श्रमिक कार्ड, 252 लोगो को नया राषन कार्ड दिया गया है। विद्युत विभाग ने 20 नये लाईट लगाये हैं। 24 स्थानों पर स्ट्रीट लाईट सुधारे है। 67 स्थानों पर नाली की तत्काल सफाई करवायी गयी है। कोविड टीका 80 लोगो को लगाया। 29 स्थानों से कचरा तत्काल उठाया गया है। पी.एम. स्वनिधि प्रोफाईलिंग योजना में 52 प्रकरण स्वीकृत हुए है। 186 जाति प्रमाण पत्र, 212 निवास प्रमाण पत्र, 37 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, सहित प्रधानमंत्री आवास योजना में 41 आवेदन एवं पेंषन योजनाओं में 29 आवेदन स्वीकृत किये गये है। षिविर में राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये। इस तरह एक पंडाल के नीचे आमजनों को विविध शासकीय योजनाओं का तत्काल वांछित लाभ दिलवाया गया। महापौर  एजाज ढेबर ने लोगों की भीड़ को देखकर जनसुविधा हेतु आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड के स्टाल में सभी दस्तावेज देखकर टोकन देकर कार्य करने के पुनः निर्देश दिये, ताकि लोगों को असुविधा ना होने पाये। दोनों वार्डों के 8 नागरिकों ने महापौर को फोन पर जनसमस्या बताई, जिनका तत्काल परीक्षण कर त्वरित समाधान करने के महापौर ने निर्देश दिये। महापौर श्री एजाज ढेबर वार्ड 7 व 12 के शिविर के एक पंडाल में लगाये गये सभी विभागों के जनसमस्या निवारण षिविर में प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करते रहे एवं कार्य की माॅनिटरिंग स्वयं करके लोगो से समस्याएं पूछकर उनका त्वरित निराकरण अपने समक्ष अधिकारियों को बुलाकर निर्देशित कर प्रशासनिक तौर पर सुनिश्चित करवाते रहे, जिससे दोनों वार्ड के रहवासियों को तत्काल राहत प्राप्त हुई।
9 जुलाई 2022 शनिवार को नगर निगम जोन 3 के रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 के वार्ड कार्यालय आदर्ष नगर मोवा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं जोन 9 के डाॅ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 9 के जोन कार्यालय पानी टंकी के नीचे मोवा थाना के पास मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत बारहवें दिन दोपहर 2ः30 बजे से संध्या 5ः30 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जायेगा। इसके पूर्व महापौर  एजाज ढेबर शिविर दिवस दिनांक 9 जुलाई 2022 शनिवार को निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फोन नंबर 9111666201 अथवा 9301953201 पर रानी लक्ष्मी बाई वार्ड एवं डाॅ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड के रहवासी लोगों से जनसमस्या एवं सुझाव को लेकर वार्ड के संबंध में सीधे चर्चा कर जनसमस्या और सुझाव प्राप्त करेंगे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Nagar Nigam news

Post navigation

Previous अनब्रांडेड खाद्य सामग्रियों पर 5% जीएसटी का प्रदेशभर में होगा विरोध’ ,तेजेंद्र तोड़ेकर ,यूथविंग, प्रदेश अध्यक्ष,आप
Next नीलांचल क्षेत्र में जल भराव के त्वरित निराकरण के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा ने दिए निर्देश

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.