रायपुर । फेमिना की अध्यक्ष जे सी निधि पांडे जी ने बताया कि 37 स्टाल अलग-अलग लगाए गए ,महिलाओं को अपना उद्योग बढ़ाने का मौका दिया गया।
जिसमें फैशन संबंधित सभी वस्तुओं के स्टॉल जैसे कपड़े, राखी ,होम डेकोर, ज्वेलरी ,बोन जॉय पौधे, साड़ी, बेडशीट, इत्यादि के थे। और साथ ही मूकबधिर कोपलवानी स्कूल के बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उनको पेंटिंग की निशुल्क इंस्टॉल लगवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में कांता सिंघानिया जी उपस्थित रही ।
फेमिना सिटी के सभी सीनियर एवं सिटी परिवार के सभी सदस्य का सम्मान किया गया ।एवं फेमिना मेंबर्स ने बढ़-चढ़कर अपना समय व योगदान दिया सभी पूरे दिन वहां उपस्थित रहे। फेमिना की सेक्रेटरी जे सी नेहा श्रीवास्तव का सहयोग सराहनीय रहा ।

वहां हर घंटे लकी ड्रॉ निकाले गए और सभी आने वाले विजिटर्स को बहुत से प्राइस दिए गए ।पूरे दिन मनोरंजक गेम फेमिना की कोऑर्डिनेटर स्मिता जैन एवं आईपीपी ज्योत्सना अग्रवाल ने सभी को खिला कर बहुत मनोरंजन किया। कार्यक्रम की सफलता को और सभी के सहयोग को देखते हुए फेमिना सिटी ने यह मन बनाया कि इस तरह का आयोजन हम सतत करते रहेंगे और कार्यक्रम से प्राप्त राशि से उन संस्था की मदद की जाएगी जो कि जरूरतमंद है






![]()


