रायपुर 13 जुलाई , छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद कार्यालय में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया । पूजा के पश्चात रायपुर स्थित मानसिक दिव्यांग बाल गृह (बालक) माना कैम्प , मानसिक दिव्यांग बालिका गृह पुरानी बस्ती एवं स्पीच थेरेपी सेंटर के सभी गुरुजनों का सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष चन्द्रेश शाह ने किया ।

सम्मानित होने वालो में श्रीमती संगीता जग्गी , जीतेन्द्र मिश्रा , श्रीमती संजू मिश्रा, श्रीमती प्रभा शेन्द्रे , इन्द्रसेन वर्मा , मिनेश साहू, सती साहू, श्रीमती नीलम शर्मा , श्रीमती विनिता साहू , भरत साहू, अमुधर सिक्का , ठकेश्वर साहू , हेमपुष्पा चंद्रा , सुमित्रा , सृस्टि राव , कांति बाग़ , पूजा मिसलवार । गुरु सम्मान समारोह के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी किया गया । इस अवसर पर परिषद के संयुक्त सचिव श्रीमती इंदिरा जैन , प्रकाश अग्रवाल , राजेन्द्र निगम कार्यकारिणी सदस्य बसन्त हुददार जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पूजा मिसलवार ने किया ।






![]()


