Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • इस बार क्या आप हैं दावेदार? सोनी टीवी के इंडियन आइडल के ऑडिशन पहुंचे इंदौर
  • मनोरंजन

इस बार क्या आप हैं दावेदार? सोनी टीवी के इंडियन आइडल के ऑडिशन पहुंचे इंदौर

Purushottam Manhare July 18, 2022

 इंदौर में 19 जुलाई को हो रहे हैं ऑडिशंस

इंदौर :- सोनी एंटेरटेंटमेंट टेलीविजन का शो इंडियन आइडल भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगिंग रियलिटी शोज़ में से एक है, जिसने कई महत्वाकांक्षी गायकों को एक राष्ट्रीय मंच दिया। 2004 में शुरू हुए इस शो ने देश को कई अद्भुत आवाजें दी हैं जैसे सलमान अली (सीज़न 10 के विजेता), सनी हिंदुस्तानी (सीज़न 11 के विजेता), और सीज़न 12 के सबसे हालिया विजेता, पवनदीप राजन, जिन्होंने अपनी मधुर आवाजों से पूरे देश का दिल जीत लिया।

जयपुर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, पटना और कोलकाता में ऑडिशन आयोजित करने के बाद, इंडियन आइडल के ऑडिशन अब अपने छठवें पड़ाव इंदौर, मध्य प्रदेश में पहुंच गए हैं। ऑडिशन 19 जुलाई को आदर्श शिशु विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, 1398/1, बिचोली हापसी रोड, शिव शक्ति नगर, इंदौर, मध्य प्रदेश – 452016 में सुबह 8 बजे से होंगे। चैनल ने आगे एक व्यापक मल्टी-सिटी ऑडिशंस की योजना बनाई है, जो पूरे देश में चलेगी। वो सभी, जो अगला इंडियन आइडल बनने का लक्ष्य रखते हैं, यहां आपके लिए मौका है। लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़, देहरादून और दिल्ली जैसे शहरों में अपने निकटतम केंद्र पर आकर ऑडिशन दें।

इंडियन आइडल 12 से प्रसिद्धि पाने वालीं मुंबई की सायली कांबले ने अपना अनुभव बताते हुए अपने संगीत का सफर साझा किया और उभरते गायकों को एक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “संगीत मेरी थेरेपी है। मेरे परिवार ने मुझे इंडियन आइडल ऑडिशन के लिए आवेदन करने और अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। ऑडिशन से पहले, मैंने विभिन्न शैलियों के गाने सुने और लता जी और आशा जी के गीतों से खुद में आत्मविश्वास जगाया। फाइनल ऑडिशन के दिन मैंने अंत में परफॉर्म किया था और मुझसे पहले सवाई भट्ट और पवनदीप अपनी छाप छोड़ चुके थे। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी और फिर मुझे चुन लिया गया। मैंने सीज़न 10 के लिए भी ऑडिशन भी दिया था, लेकिन तकदीर ने मेरे लिए कुछ और ही तय कर रखा था। इंडियन आइडल ने मुझे वो आत्मविश्वास, सम्मान और पहचान दी, जिसका हर गायक हकदार है। अलग-अलग गानों की प्रस्तुति से मेरी सीख बढ़ी है और आज मैं जो भी हूं, उसमें इस बात का बड़ा योगदान है। मैं ऑडिशन देने वालों से कहना चाहूंगी कि अपने सपनों और जुनून पर भरोसा रखें क्योंकि आपकी मेहनत रंग लाएगी। सभी इच्छुक गायक 19 जुलाई को जाकर ऑडिशन दें, क्योंकि आप भी अगले दावेदार बन सकते हैं!”

लिंक :

https://www.instagram.com/p/Cff9HkRjt0v/

इस बार, क्या आप हैं #आइडल के दावेदार? तो ऑडिशन में जरूर भाग लीजिए और देश के अगले इंडियन आइडल बनने के लिए तैयार हो जाइए!

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous वित्त मंत्रालय द्वारा जारी स्पष्टीकरण से केवल 25 किलो तक की पैकिंग के खाद्यान्न पर ही लगेगा जीएसटी
Next जलाशय में किसानों के लिये पानी नहीं, वहां से फैक्ट्री को आपूर्ति की योजना बनाकर जनसुनवाई आखिर क्यों ?*- *वदूद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

Related Stories

एल्बम सुपर स्टार करन-किरण की फिल्म”मया बिना रहे नइ जाए” 4 अप्रैल से होगी प्रदर्शित….
  • Featured
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

एल्बम सुपर स्टार करन-किरण की फिल्म”मया बिना रहे नइ जाए” 4 अप्रैल से होगी प्रदर्शित….

March 29, 2025
तीन दिवसीय माहेश्वरी प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ से 144 माहेश्वरी खिलाड़ियों ने भाग लिया
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

तीन दिवसीय माहेश्वरी प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ से 144 माहेश्वरी खिलाड़ियों ने भाग लिया

December 16, 2024
छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का हुआ पोस्टर विमोचन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का हुआ पोस्टर विमोचन

November 30, 2024

Recent Posts

  • Australian Players’ Guide to Casino Games at Casino Rocketplay
  • Mostbet Giriş Adresi, Bonusları, Şikayetleri, Güvenilir Mi ? © 2026
  • IGIMS पटना ने अपना पहला TAVI प्रोसीजर किया, कार्डियक केयर में एक बड़ी उपलब्धि
  • By Casino Türkiye Güncel Giriş: Harika Bahis Oranları
  • रायपुर प्रेस क्लब में सजा तीज का रंग, महिला पत्रकारों के साथ अतिथियों ने भी बिखेरा जलवा, विधायक भावना बोहरा ने महिला पत्रकारों के साथ किया रैंप वॉक

You may have missed

Australian Players’ Guide to Casino Games at Casino Rocketplay
  • Uncategorized

Australian Players’ Guide to Casino Games at Casino Rocketplay

September 7, 2026
Mostbet Giriş Adresi, Bonusları, Şikayetleri, Güvenilir Mi ? © 2026
  • Uncategorized

Mostbet Giriş Adresi, Bonusları, Şikayetleri, Güvenilir Mi ? © 2026

September 7, 2026
IGIMS पटना ने अपना पहला TAVI प्रोसीजर किया, कार्डियक केयर में एक बड़ी उपलब्धि
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

IGIMS पटना ने अपना पहला TAVI प्रोसीजर किया, कार्डियक केयर में एक बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
By Casino Türkiye Güncel Giriş: Harika Bahis Oranları
  • Uncategorized

By Casino Türkiye Güncel Giriş: Harika Bahis Oranları

September 7, 2026

Recent Posts

  • Australian Players’ Guide to Casino Games at Casino Rocketplay
  • Mostbet Giriş Adresi, Bonusları, Şikayetleri, Güvenilir Mi ? © 2026
  • IGIMS पटना ने अपना पहला TAVI प्रोसीजर किया, कार्डियक केयर में एक बड़ी उपलब्धि
  • By Casino Türkiye Güncel Giriş: Harika Bahis Oranları
  • रायपुर प्रेस क्लब में सजा तीज का रंग, महिला पत्रकारों के साथ अतिथियों ने भी बिखेरा जलवा, विधायक भावना बोहरा ने महिला पत्रकारों के साथ किया रैंप वॉक
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.