Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जलाशय में किसानों के लिये पानी नहीं, वहां से फैक्ट्री को आपूर्ति की योजना बनाकर जनसुनवाई आखिर क्यों ?*- *वदूद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

जलाशय में किसानों के लिये पानी नहीं, वहां से फैक्ट्री को आपूर्ति की योजना बनाकर जनसुनवाई आखिर क्यों ?*- *वदूद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

Purushottam Manhare July 18, 2022

*जनसुनवाई आनन फानन में गांव में प्रचार तक नहीं, हमारा गांव वालों के ओर से विरोध – आप*

आम आदमी पार्टी ने आज फिर ये सवाल किया है कि जिस जलाशय में किसानों के खेत में देने के लिए पानी नहीं है वहां से फैक्ट्री को पानी कैसे और क्यों?
चिचोली क्षेत्र में प्रस्तावित मेसर्स आईटेकसी मेटल्स कंपनी के लिए शुक्रवार को हुई जनसुनवाई में गिनती के ग्रामीणों और कुछ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से माहौल बनाने का प्रयास किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम ने बताया की जनसुनवाई हेतु पर्याप्त प्रचार नहीं किए जाने के कारण उपस्थिति क्षीण रही इससे ऐसा प्रतीत होता है आनन फानन में जनसुनवाई कर खाना पूर्ति का पूरे नियोजित प्लानिंग था। इसका प्रचार नहीं होने से कुछ ग्रामीण और जनप्रतिनिधि ही पहुंचे थे और इस जनसुनवाई में आसपास के ग्रामीणों ने कई तरह की समस्या भी रखी है। प्रमुख मांग प्रदेश के बाहर से कंपनी के लिए मजदूर आयात न कर ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाय ऐसी मांग गांव वालो द्वारा मजबूती से उठाई गई है।
इस सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित वन विभाग के अधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे। दूसरी ओर कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जनता का ख्याल रखे बगैर कंपनी प्रबंधन का साथ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व योजना के अनुसार कम ही लोगों को इसकी जानकारी दी गई। कई ग्रामीणों ने प्लांट का विरोध भी किया। बहुतों ने वर्तमान स्थिति को देखते
हुए रोजगार देने की मांग रखी है। प्रबंध कमेटी ने गांव वालों को आश्वासन दिया है कि वे प्रभावित गांव और उनके रहवासियों के विकास को लेकर वचनबद्ध है।स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की बात पर उपस्थित गांववालो ने प्लांट को अपना आधे मन से समर्थन दिया।

कुम्हारी जलाशय से फैक्ट्री को पानी देने की योजना का पता चलने पर आम आदमी पार्टी और गांव वालों ने इस पर आपत्ति की है। उनका कहना है कि जब जलाशय का पानी किसानों के लिए ही दे पाना संभव नहीं है तो फैक्टरी को कैसे दिया जायेगा।
किसानों ने भी विरोध दर्ज करते हुए कहा कि जब हमे खेती के लिए पानी नहीं दिया जा रहा इस जलाशय से ,तो इस फैक्ट्री का कैसे देने का उपाय हो रहा है।
आम आदमी पार्टी उपाध्यक्ष वदूद आलम ने भी सवाल किया है कि सिंचाई हेतु पानी नहीं है, ऐसे में वहां से कैसे फैक्ट्री को उसकी जरूरत के लायक पानी दिया जाएगा। लिहाजा इस मुद्दे पर जमकर विरोध हुआ और आने वाले दिनों में फैक्ट्री के कारण किसानों के हित प्रभावित होने की बात भी कही गई है।

आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष वदूद आलम ने स्पष्ट और साफ कहा कि प्रबंधन अपने लिए पानी का प्रबंध स्वयं करें और कंपनी स्पष्ट करें कि वह भूजल स्त्रोत या अन्य स्रोतों से अपने लिए पानी की उपलब्धता किस तरह करेगी। जिस जलाशय से पानी देने की बात कही जा रही है, वह मृतप्राय है. ऐसे में कुम्हारी जलाशय से कंपनी को पानी नहीं दिया जा सकता है।आम आदमी पार्टी गांववालों के साथ खड़ी है और गांववालो और किसानों के हित में जनसुनवाई के लिए प्रयासरत है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous इस बार क्या आप हैं दावेदार? सोनी टीवी के इंडियन आइडल के ऑडिशन पहुंचे इंदौर
Next सांप के काटने पर बिना देर किए एंटी स्नेक वेनम लगवाएं

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.