हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन पोस्टर विमोचन कर कुलपति जी डॉ. केशरी लाल वर्मा, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के मुख्य अतिथ्य में किया गया
भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति सचिवालय में आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 21.07. 2022 को अपरान्ह 03:00 बजे हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन पोस्टर विमोचन कर कुलपति जी डॉ. केशरी लाल वर्मा, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के मुख्य अतिथ्य में किया गया तथा माननीय कुलपति जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के क्षेत्रान्तर्गत आनेवाली सभी इकाईयों में पोस्टर एवं झंडा का वितरण किया जाए एवं लोगों के देश के आजादी एवं झंडा के महत्व को जागरूक करने का प्रयास किया गया तथा हर घर में झंडा लगाने हेतु सुझाव दिया, उक्त कार्यक्रम की शुभकमानांए प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र पटेल, कुलसचिव पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, डॉ. नीता बाजपेयी कार्यक्रम समन्वयक रा.से.यो. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ. कमलेश शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर श्रीमती सुनीता चन्सौरिया, कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, डॉ. लखिन्दर मुर्मु, सोशल मिडिया प्रभारी रा. से.यो. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के कर्मचारी एवं रा. से.यो. के स्वयं सेवक उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से आजादी के महत्व को समझना एवं लोगों को देश, समाज के प्रति जागरूक करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है






![]()


