Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी, बचेली में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगे बैन के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी, बचेली में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगे बैन के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआत

Purushottam Manhare July 23, 2022

सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए कर्मचारी, विद्यार्थी व ग्रामीण दिखे प्रतिबद्ध

पर्यावरण संरक्षण हेतु दिनांक 01.07.2022 को भारत सरकार के निर्देशानुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक से निर्मित सभी सामग्री पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इसी कड़ी में व छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, जगदलपुर के निर्देशानुसार एनएमडीसी, बचेली में भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी प्रतिबन्ध हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा लगाए गए सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के अंतर्गत प्लास्टिक से बनी कटलरी, प्लास्टिक से बनी डंडियाँ, प्लास्टिक से बनी पैकिंग की सामग्री, पीवीसी बैनर्स तथा प्लास्टिक से बनाई गई सजावटी सामग्री शामिल है।

एनएमडीसी, बचेली द्वारा यह अभियान एक माह के लिए दिनांक 19.07.2022 से 16.08.2022 तक चलाया जायेगा तथा इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा जिनका उद्देश्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाली पर्यावरणीय जोख़िम के प्रति सचेत करना है। इस अभियान के अंतर्गत उदघोषणा वैन, होर्डिंग्स का प्रदर्शन, कर्मचारियों के बीच सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध सर्कुलर का वितरण, विद्यार्थियों के लिए चित्रकारी की प्रतियोगिता, नाटक का आयोजन एवं कर्मचारियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य यहाँ की आम जनता में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत करवाना है तथा छात्र-छात्राओं का मानसिक रूप से पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यवहार परिवर्तन लाने में एक सकरात्मतक प्रभाव लाने में सहायता करना है। यह अभियान 04 सप्ताह में बाटा गया है जिसमें पहले सप्ताह में एनएमडीसी, बचेली के परिसर में विभिन्न स्थानों में होर्डिंग्स व बैनर लगाए गए हैं व एनएमडीसी बचेली के सभी विभागों में परिपत्र द्वारा जिसमें प्रतिबंधित की गई वस्तुओं की जानकारी दी गई है। दूसरे सप्ताह में घोषणा वैन का आयोजन किया जायेगा जो परियोजना में तथा आस-पास के गावों में भेजी जाएगी तथा वो लगातार सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगे बैन की घोषणा भी करती रहेगी। तीसरे सप्ताह विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु एनएमडीसी, डीएवी व केंद्रीय विद्यालय बचेली में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा व कर्मचारियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एनएमडीसी, बचेली में किया जायेगा। अभियान के अंतिम सप्ताह में छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक आयोजन एनएमडीसी, डीएवी व केंद्रीय विद्यालय बचेली किया जायेगा।

एनएमडीसी, बचेली पर्यावरण संरक्षण हेतु अनेक कदम उठाती आयी है एवं अपनी पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाई गई योजनाओं के लिए प्रसिद्ध है। एनएमडीसी, बचेली सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने व जागरूक करने हेतु हर संभव कदम उठाती है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: News cg

Post navigation

Previous प्रदेश में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र होगी प्रारंभ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next संस्था स्पर्श  एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन ने ग्राम तेंदुआ में किया पौधारोपण

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.