Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • शिक्षण संस्थाएँ सीखाती है जीवन जीना अनुभव शर्मा गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थी परिषद् शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

शिक्षण संस्थाएँ सीखाती है जीवन जीना अनुभव शर्मा गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थी परिषद् शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Purushottam Manhare August 5, 2022

 

निकूल पटेल-हेड बाय, प्रेमा बेन हेड गर्ल, शशिभूषण मिश्रा डिप्टी हेड ब्वाय, अनुभूति कुम्बलकर-डिप्टी हेड गर्ल

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का होना आवश्यक है। अनुशासित विद्यार्थी जीवन की हर ऊँचाइयों को छू सकता है। विद्यार्थियों को अनुशासित बनाने एवं उनमें लोकतंत्र के गुण विकसित करने के उद्देश्य से 4 अगस्त 2022 को गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल सेक्टर- 04 देवेन्द्र नगर रायपुर में विद्यार्थी परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि अनुभव शर्मा, डिप्टी कलेक्टर,

दुर्ग थे। ज्ञानोदय भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित विद्यार्थी परिषद् के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से डिप्टी कलेक्टर अनुभव शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय में आकर मैं अभिभूत हूँ, यहाँ की अधोसंरचना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकुल है। यह संस्था ऊँचे मानकों पर है। शिक्षण संस्थाएँ हमें सिखाती हैं कि जीवन कैसे जीना है आप अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से जीवन की हर ऊँचाई को छू सकते हैं हमें बड़े लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए जिसमें केवल कल्पनाशीलता नहीं होनी चाहिए बल्कि उस लक्ष्य को पाने में अपने सीने में आग जलानी चाहिए। यह विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद् के समस्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। समारोह में गुजराती शिक्षण संघ के कार्यवाही समिति के अध्यक्ष नारायण भाई पटेल ने अपने

सम्बोधन में कहा कि छात्र-परिषद् के समस्त पदाधिकारियों को मैं बधाई देता हूँ। उन्होंने सीनियर छात्रों से कहा

कि आपका अपने जुनियर छात्रों को इंस्पायर करना होगा। गुजराती शिक्षण संघ की यह उम्मीद है कि इस

विद्यालय के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर इस विद्यालय का नाम रौशन करेंगे।

समारोह में गुजराती शिक्षण संघ के सचिव अशोक भाई पटेल ने छात्र-परिषद् के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभावान विद्यार्थी हैं। आपको नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। आपको न केवल अपनी बल्कि आसपास के बच्चों के भी ध्यान रखना है जो अपने शपथ में आपने पढ़ा है, उसे चरितार्थ करना है। स्कूल के बाहर भी आपकी गतिविधियां दिखनी चाहिए। आप अपने माता-पिता का नाम रौशन कर इस विद्यालय, परिवार व समाज का नाम रौशन करें।

समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना व सरस्वती वंदना से हुई तत्पश्चात् अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए एवं समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेष शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद शाला के विद्यार्थी निकुल पटेल को हेड ब्वाय, प्रेमा बेन को हेड गर्ल, शशिभूषण मिश्रा को डिप्टी हेड ब्वाय व अनुश्रुति कुम्बलकर को डिप्टी हेड गर्ल के पद की शपथ मुख्य अतिथि द्वारा दिलाई गई। साथ ही विभिन्न हाऊस के छात्र पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।

इस समारोह में श्री गुजराती शिक्षण संघ के संरक्षण समिति के सचिव श्री दिनेश भाई राठौड़, कार्यवाही समिति के उपाध्यक्ष द्वय श्री कीर्ति भाई व्यास, श्री जयंती भाई पटेल, सचिवद्वय तुलसीदास पटेल, अशोक भाई पटेल, सह सचिव विठ्ठलदास पटेल, कोषाध्यक्ष जयंत भाई टॉक गुजराती शिक्षण संघ के रजिस्ट्रार अशोक जाचक गुजराती हिंदी मीडियम उ.मा.शाला के प्राचार्य अनिस मेमन, प्रधान पाठक प्रकाश पटेल, विद्यालय के उपप्राचार्य एस. वी. चन्द्रशेखर, समन्वयक भास्कर शर्मा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी उपस्थित थे।

इस समारोह में संघमित्रा दुबे को हाऊस समन्वयक तथा रीना खम्पारिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार साहू, उमा जघेल, डॉ. बद्री विशाल पदमवार को हाऊस मास्टर व विनय राजपूत, मनीषा पाण्डेय उमेश कुशवाहा, श्रीमती शहला नाज़ को डिप्टी हाऊस मास्टर का पद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी हाऊस समन्वयक संदीप भट्टाचार्य व शिक्षिका अनुपमा दुबे ने किया विद्यालय के उपप्राचार्य एस चन्द्रशेखर ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous भाजपा के नेताओ जिस समय सोकर उठते है उससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान हित में फैसला कर चुके होते हैं
Next संस्कार भारती छ. ग. प्रांत की 21 वीं साधारण सभा बैठक संपन्न

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.