रायपुर ।भाजयुमो बिरगाँव मंडल में भूपेश सरकार के खिलाफ युवाओ को 2500 रु बेरोजगारी भत्ता न देने के विरोध में आडवानी स्कूल के सामने बेरोजगारी टेंट लगाकर युवाओ का बेरोजगारी फार्म भरवाया गया! इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नंदे साहू जी ने बताया की भूपेश बघेल 2018 मे युवाओ को और आम जनता को झूठा वादा करके ठगकर सरकार बनाये थे कांग्रेस ने अपने जन-घोषणा पत्र मे युवाओ को 2500 रु बेरोजगारी भत्ता एवं नौकरी देने का वादा किये थे परंतु आज 45 महिने की सरकार मे एक भी रुपया बेरोजगार युवाओ के खाते मे नहीं डाला गया ये एक प्रकार से प्रदेश के युवाओ के साथ छलावा है. जिसका मुहतोड जवाब इस प्रदेश के युवा आने वाले विधानसभा चुनाव मे इस सरकार को उखाड फेकने का काम करेंगे.







![]()


आने वाले दिनो मे 24 अगस्त को पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा.
इस बेरोजगारी टेंट में मुख्य रुप से पूर्व विधायक श्री नन्दे साहू जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री होरीलाल साहू जी,भाजपा जिला मंत्री खेम कुमार सेन जी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुंजन प्रजापति जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता,महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, अगस्त क्रांति के ग्रामीण विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष हरिओम साहू, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष एवं बिरगाँव मंडल प्रभारी श्री रितेश मोहरे, जिला मंत्री मुकेश पटेल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्मिला देवी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गौतम साहू, मण्डल महामंत्री द्वय शशांक मिश्रा, सौरभ वर्मा,जिला कार्यसमिति सद्स्य रुपेश तिवारी, उपाध्यक्ष जुगल वर्मा, सेजल गर्ग, माधव झा ,पार्षद खेमलाल साहू समेत समस्त कार्यकर्ता शामिल थे..
