अहमदाबाद : गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने अहमदाबाद पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री टी एस सिंहदेव आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुजरात की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की मजबूती बताया है, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जन-घोषणापत्र के माध्यम से लोगों से जुड़कर उनकी अपेक्षाओं को समझने एवं उनकी मांगों को प्राथमिकता में शामिल करने पर भी जोर दिया।
इस बैठक में गुजरात प्रभारी श्री रघु शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा, छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, डॉ शिव डहरिया, श्री उमेश पटेल, श्री अमरजीत भगत, श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।








