Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सुनवाई के दौरान जिला चिकित्सालय में महिलाओं के निजता भंग होने का मामला आया सामने- आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को लिखा पत्र
  • छत्तीसगढ़

सुनवाई के दौरान जिला चिकित्सालय में महिलाओं के निजता भंग होने का मामला आया सामने- आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को लिखा पत्र

Purushottam Manhare August 8, 2022

 

*मानव तस्करी रोकथाम (एन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग) पर कार्यशाला आयोजित*

बेमेतरा 08 अगस्त 2022-छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य अर्चना उपाध्याय की अध्यक्षता में आज सोमवार को महिला आयोग की जनसुनवाई कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रखी गई। जनसुनवाई के लिए बेमेतरा जिले के 16 विभिन्न मामलों के प्रकरण रखे गये जिसमें से 13 प्रकरणों का निबटारा कर नस्तीबद्ध किया गया। एक प्रकरण सुनवाई के लिए रायपुर स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रमाकांत चंद्राकर, अधिवक्ता सुश्री शमीम रहमान, डॉ. अखिलेश भारद्वाज, शासकीय अभिभाषक/लोक अभियोजन बेमेतरा दिनेश तिवारी, परियोजना अधिकारी म.बा.वि. श्रीमती मनोरमा साहू सहित उभयपक्ष के आवेदिका एवं अनावेदक उपस्थित थे।

आज बेमेतरा में पत्रकारवार्ता में सभी पत्रकारगणों ने पहली बार आयोग के समक्ष महिलाओं के निजता भंग होने का गम्भीर मामला उठाया। यह प्रकरण गम्भीर प्रकृति होने से आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को तत्काल कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है।

एक प्रकरण के सुनवाई में आवेदिका ने जो आवेदन प्रस्तुत किया है उसके तथ्यों को नहीं बता पा रही है। गांव में सरपंच के लिए गए निर्णय के कारण होने वाली परेशानी को नहीं बता रही अनावेदक सरंपच ने बताया कि आवेदिका ने उसके खिलाफ कई जगह शिकायत किया गया है। कलेक्टर एस.डी.एम. सी.जी.एम. कार्यालय में प्रकरण लम्बित है लेकिन आज कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है। जिला संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया है कि आवेदिका के गांव जाकर प्रकरण की जांच कर आयोग में प्रस्तुत करें ताकि उसके आधार पर निर्णय लिया जा सके। उप निरीक्षक महिला सेल भी दिनांक 12 अगस्त 2022 को चंदनु पुलिस चौकी थाना नांदघाट क्षेत्र के गांव बगौद जाकर इस प्रकरण में आवेदिका की ओर से दो लोगों का एवं अनावेदक पक्ष से दो लोगों से पूछताछ कर प्रतिवेदन आयोग को प्रस्तुत करेंगे जिससे इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका एक शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल के व्यवसायिक शिक्षिका हेल्थकेयर ने स्वीकार किया कि उसने किसी भी प्रकार से आयोग में शिकायत नही की हूं, साथ ही शिकायत आवेदन में जो हस्ताक्षर है वह मेरा नही है इस आधार पर इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया है।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसकी जेठ ने संयुक्त संपति से अपनी पत्नी के नाम से संपति बना लिया है। अनावेदक ने इसकी पुष्टि किया है कि पिता जी ने एक मकान में अपने साथ अपने भाई को जीवन यापन के लिए दिया था उसके दूकान से अनावेदक जेठ ने अपनी पत्नी के नाम से कई संपति खरीद लिया है। आवेदिका के पति का दुकान एवं एक प्लाट दिया है और शेष प्लाट एवं पूराने मकान के साथ ही साथ एक नये मकान अपने साथ रखा है। आवेदिका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर नियुक्ति हो गई है। वह प्रकरण आयोग से कार्यवाही नहीं चाहती है। वह केवल प्रकरण आयोग के समक्ष रखना चाहिती थी ताकि उससे अन्य लोगों का सबक मिले कि शादी के समय लड़की को मां बाप से कोई झूठ न बोल और भविष्य खराब न कर सकें। चूंकि आवेदिका आगे कार्यवाही नही चाहती है। इस प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका को सूचना के बाद अनुपस्थित टेलीफोनिक पर बात करने पर सही जवाब नहीं बताया इस प्रकरण में आयोग की ओर से अनावेदक को सुना है और उन्होने आयोग में प्रस्तुत किया था तो छायाप्रति प्रति संलग्न किया है अपने रिपोर्ट में कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया है। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

मानव तस्करी रोकथाम (एन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग) अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास विषय परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें बेमेतरा जिले से एक प्रकरण पुलिस थाना देवकर से संबंधित से समाचार पत्रो में प्रकाशित होने पर महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया। जिसमें एसडीओपी बेरला ने बताया कि विवेचना में यह मामला मानव तस्करी का नहीं पाया गया। इस पर महिला आयोग अध्यक्ष ने संतोष जाहिर किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous ह्दय की अनुभूति है प्रभात संगीत प्रभात संगीत अकादमी का उद्घाटन
Next विश्व आदिवासी दिवस: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.