Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी, आज होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी, आज होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

Purushottam Manhare August 12, 2022

*15 अगस्त को सबेरे 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में होगा समारोह, मुख्यंमत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज*

रायपुर, 12 अगस्त 2022/ राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह की तैयारियों को परखने कल 13 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे से फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। पुलिस परेड ग्राउंड पर इस रिहर्सल में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियों को विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल ध्वजारोहण उपरांत पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए अपने संदेश का वाचन करेंगे।

राजधानी स्थित सभी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम सुबह 8 बजे के पूर्व सम्पन्न किये जायेंगे। समस्त कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालय में सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा राष्ट्रीय गान किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टोरेट में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान किया जाएगा एवं जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, आयुक्त नगर निगम रायपुर को पुलिस परेड ग्राउंड में साफ-सफाई एवं पीने की पानी की व्यवस्था, वनमंडलाधिकारी को पुलिस परेड ग्राउंड पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने, जिला पंजीयक को गुब्बारे की व्यवस्था, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था करने, उद्यान विभाग के अधिकारी को गमले की व्यवस्था करने तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को पैरामेडिकल स्टॉफ एवं औषधियों सहित एंबुलेंस की व्यवस्था सहित सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का अंतागढ़ तक विस्तार का शुभारंभ  सांसद लोकसभा कांकेर  मोहन मंडावी 13 अगस्त करेंगे
Next कलेक्टर के निर्देश पर टाटीबंध सड़क के गड्डे एनएचएआई ने मेटल और मुरुम से भरे

Related Stories

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा*

You may have missed

गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.