Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कलेक्टर के निर्देश पर टाटीबंध सड़क के गड्डे एनएचएआई ने मेटल और मुरुम से भरे
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर टाटीबंध सड़क के गड्डे एनएचएआई ने मेटल और मुरुम से भरे

Purushottam Manhare August 12, 2022

रायपुर 12 अगस्त 2022/ पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर हुए गड्ढ़ों को भरने का काम तेजी से युद्ध स्तर पर जारी है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अमले ने सबसे पहले टाटीबंध सड़क पर हो गए बड़े बडे गड्ढ़ों को मेटल और मुरूम से पाट दिया है। निर्माणाधीन टाटीबंध ओवर ब्रिज की इस सड़क पर गड्ढ़ों के ठीक हो जाने से वाहनों का आवागमन आसान हुआ है। साथ ही दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर शहर की ओर की सड़कों पर वाहनों के जाम की स्थिति से भी निज़ात मिली है।
पिछले तीन चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से शहर में निर्माणाधीन टाटीबंध ओवर ब्रिज वाली सड़क पर पानी भरने और भारी वाहनों की आवाजाही से बड़े गड्ढ़े हो गए थे। इन गड्ढ़ों के कारण सड़क पर सभी ओर वाहनों की जाम की स्थिति बन रही थी साथ ही लोगो को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के कारण सड़क पर मिट्टी से कीचड़ भी मच गया था जिस से दुर्घटनाओं की भी आशंका थी। ऐसे में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने मिली सूचनाओं और समाचार पत्रों में छपी खबरों को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को तत्काल गड्ढ़ों को भरकर सड़क को आवागमन लायक बनाने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर डॉ भुरे के कड़े निर्देशों पर अमल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने दिन रात युद्ध स्तर पर काम कर इस सड़क के गड्ढ़ों को मेटल गिट्टी और मुरुम से पाट कंप्रेसिंग कर रोल किया है। बारिश में कमी और थोड़ी धूप ने कर्मियों की सहायता की और सड़क अब वाहनों के आवागमन के लायक हो गई है। सड़क की तात्कालिक मरम्मत और गड्ढ़े भर जाने से अब टाटीबंध से सरोना, सिलतरा,कुम्हारी और भनपुरी सहित शहर के अंदर आने वाली सड़क पर भी वाहन आसानी से चल रहे है। कलेक्टर के निर्देश पर जन सुविधा के लिए शहर की अन्य सड़को पर भी बारिश से हुए गड्ढ़ों को भरने का काम तेजी से किया जा रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी, आज होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
Next सर्दी, खांसी, बुखार से बचाने में मददगार है शलजम

Related Stories

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

September 7, 2026
माताओं एवं बहनों के लिए विशेष खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम में आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन की सहभागिता
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

माताओं एवं बहनों के लिए विशेष खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम में आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन की सहभागिता

September 7, 2026
किरंदुल परियोजना में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल परियोजना में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

September 7, 2026

Recent Posts

  • Bahis severlerin gözdesi Betandyou giriş bağlantısı
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’
  • माताओं एवं बहनों के लिए विशेष खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम में आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन की सहभागिता
  • किरंदुल परियोजना में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान
  • एएम /एनएस इंडिया क्रिटिकल थिंकिंग चैम्पियनशिप के 87 विजेताओं का सम्मान

You may have missed

Bahis severlerin gözdesi Betandyou giriş bağlantısı
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.