Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति के लिए फंड रेजिंग माह की 01अगस्त से पूरे छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व प्रतिसाद- कोमल हुपेंडी
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति के लिए फंड रेजिंग माह की 01अगस्त से पूरे छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व प्रतिसाद- कोमल हुपेंडी

Purushottam Manhare August 13, 2022

 

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने जानकारी दी कि राज्य के प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ zoom मीटिंग कर आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति की प्रदेश में एक मजबूत शुरुवात करते हुए फंड रेसिंग माह की 01अगस्त22 से पूरे छत्तीसगढ़ मेंw शुरुवात करने की घोषणा की इसका जन साधारण में उत्साह देखने लायक है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने सभी प्रदेश वासियों ने आम आदमी पार्टी में विश्वास जताया है । पिछले दो माह के ग्राम -मोहल्ला संवाद कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 90विधान सभा के स्टेट आब्जर्वर के सहयोग से लगभग 1.5लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जुड़कर जो विश्वास जताया है, वो अत्याधिक उत्साह वर्धक है । हमारे संगठन की शक्ति अभी भी हर रोज बढ़ रही है । इस शक्ति को एकत्रित रूप में पूरी प्रदेश कार्यकारिणी और 90 विधानसभा के पर्यवेक्षक के सहयोग से आम आदमी पार्टी 01अगस्त22 से पूरे प्रदेश में स्वेच्छा से फंड रेजिंग अभियान में सहयोग का आव्हान कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि अब जनता भाजपा और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के विकास के मॉडल से त्रस्त हो गई है और उन्हें केजरीवाल की दिल्ली सरकार और भगवंत मान की पंजाब सरकार के उत्कृष्ट मॉडल वाली सरकार छत्तीसगढ़ में भी होना है जिससे शिक्षा , स्वास्थ्य,बिजली,पानी और स्वच्छता जैसी मूल भूत सुविधाएं जनता तक पहुंचे और भ्रष्टाचार का कही भी नामो निशान न हो। पिछले 22सालों में छत्तीसगढ़ पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है और विकास के नाम पर सिर्फ नूराकुश्ती चल रही है। एक भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना तभी साकार हो सकता है जब प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार हो । ऐसा करने आम आदमी पार्टी ने जन सहयोग से पार्टी के सभी कार्यक्रमों, जैसे आम आदमी पार्टी के दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे,उन सभी जनहित के कार्यों को जनता तक पहुचाने आदि के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जन सहयोग प्राप्त करने जन जन तक जाकर के सहयोग मांगने का आव्हान करने कहा है और पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ता पूरे विश्वास से जनता के बीच जाकर आव्हान कर जन सहयोग प्राप्त कर रहे है।

प्रदेश के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने यह बताया कि zoom पर ऑनलाइन माध्यम से भी पूरे अभियान की रूपरेखा और विस्तृत जानकारी,प्रतिदिन प्रस्तुत कर रहे है और सभी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी साथियों से पूरी तन्मयता के साथ फंड रेजिंग अभियान में जुटकर अधिक से अधिक सहयोग का आव्हान भी कर रहे है।

कोमल हुपेंडी ने बताया कि आने वाले दिनों में इस अभियान की सफलता केe लिए सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के लिए जिले वार प्रेस कांफ्रेंस तथा tv इंटरव्यू के द्वारा इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर प्रदेश की जनता तक इस अभियान को ले जाने का सतत प्रयास किया जाएगा। आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश के लोगों से और उनके परिजनों से अपील करती है कि एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में आम आदमी पार्टी को आर्थिक दान देने में भी अधिक से अधिक सहयोग कर ईमानदार सरकार बनाने की दिशा में अपना सहयोग कर योगदान दे। एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण भी तभी सम्भव है, जब पैसा जनता का हो, वरना बाकी राजनीतिक दल जिस तरह पूंजीपतियों से पैसा लेते है, तो उसका हश्र ये है कि आज देश मे जनता के हिसाब से नही, बल्कि पूंजीपतियों के हिसाब से कार्य हो रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जनता की भागीदारी से, और उसके बाद पंजाब में भी जनता की भागीदारी से सरकार बनाई, और आज जनता के लिए कार्य हो रहे है, न कि चंद पूंजीपतियों के लिए।

जसबीर सिंग ने अंत में कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने एक 8575920000 नंबर भी जारी किया है, जिस पर जो लोग पार्टी को दान करना चाहते है, वो संपर्क कर सकेंगे।
हम आपके माध्यम से जनता से अपील करते है कि ज्यादा से ज्यादा संपर्क कर, राष्ट्रहित में आम आदमी पार्टी को दान दे🙏🏿।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह 11 से 17 अगस्त हर घर झंडा के तहत दुर्गा महाविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन
Next छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे को देखने दर्शको में काफी उत्साह लोगों ने फिल्म की सराहना की

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.