Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • देश की सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

देश की सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Purushottam Manhare August 13, 2022

*‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान*

*आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मान स्वरूप शहीदों के परिजनों को सौंपा तिरंगा*

रायपुर, 13 अगस्त 2022/ शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है वहीं हमें उनकी शहादत पर गर्व भी है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किये बगैर देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित शहीदों के परिजनों का सम्मान करते हुए कहीं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों ने कर्तव्यपथ पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि उनके परिजनों का ख्याल रखें। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप सब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित शहीदों के परिजनों को उनके पास जाकर शॉल, श्रीफल और तिरंगा देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में राजनांदगांव के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद  वी.के. चौबे, शहीद मेजर  सत्यप्रदीप दत्ता, शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भास्कर दीवान, शहीद प्रधान आरक्षक श्री हीरा सिंह निषाद, शहीद लेफ्टिनेंट  पंकज विक्रम, शहीद निरीक्षक  दुष्यंत सिंह, शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा, शहीद सहायक उपनिरीक्षक  कौशलेश सिंह, शहीद  चिरंजीव बघेल, शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव, शहीद आरक्षक  रामकुमार साहू, शहीद लेफ्टिनेंट  अरविंद दीक्षित, शहीद आरक्षक  वेदप्रकाश यादव, शहीद लेफ्टिनेंट  राजीव पांडेय, शहीद प्रधान आरक्षक  प्रफुल्ल शुक्ला, शहीद आरक्षक  झाडूराम वर्मा, शहीद आरक्षक श्री खिलानंद साहू और शहीद आरक्षक  धनराज मोटघरे के परिजनों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, विधायक  सत्यनाराण शर्मा,  धनेन्द्र साहू,  अमितेष शुक्ला, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, मेयर  एजाज ढेबर, सभापति  प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, एसएसपी  प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे को देखने दर्शको में काफी उत्साह लोगों ने फिल्म की सराहना की
Next 94 फीसदी बच्चे फिर लौटे स्कूल ,मेंटर्स करा रहे बच्चों की स्कूल वापसी

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.