Skip to content
October 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नई दिल्ली स्थित लाल किले पर आजादी के अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की बाइक रैली का ‘फ्लैग इन‘ समारोह आयोजित
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली स्थित लाल किले पर आजादी के अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की बाइक रैली का ‘फ्लैग इन‘ समारोह आयोजित

Purushottam Manhare August 15, 2022

 

नई दिल्ली स्थित लाल किले पर दिनांक 13.08.2022 को आजादी के अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की बाइक रैली का ‘फ्लैग इन‘ समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी थे। श्री अश्वनी जी ने महाराष्ट्र के शहीद शिवराम हरि राजगुरु, पश्चिम बंगाल के खुदीराम बोस, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू, असम के कुशल कोंवर, उड़ीसा के लक्ष्मण नायक तथा तेलंगाना के शहीद कोमाराम भीम के परिजनों को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में श्री अश्विनी वैष्णवजी के द्वारा बाइक रैली में शामिल आरपीएफ जवानों को 5 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर समारोह की विशिष्ट अतिथि माननीया रेल राज्य मंत्री, दर्शना जरदोश ने कहा कि देश की आजादी में रानी लक्ष्मीबाई जैसी हजारों महिलाओं का भी विशेष योगदान रहा है। आज भी देश के विकास में महिलाओं का योगदान पुरुषों से कम नहीं है। महिला आरपीएफ भी यात्रियों की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी मे आरपीएफ ने 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाया –
समारोह में अपने स्वागत भाषण में आरपीए के महानिदेषक श्री संजय चंदर ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर-आरपीएफ ने भी देश भर में 75 दिनों तक लगातार विशेष अभियान चलाए। इस विशेष अवसर पर आरपीएफ ने 7 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें से अब तक छह लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा आरपीएफ ने लगातार 75 दिनों तक 7 हजार 189 स्टेशनों पर यात्रियों को पानी पिलाने का कार्य भी किया है। इसके अलावा वीडियो वॉल से लैस ट्रक के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, राष्ट्र निर्माण में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा मुद्दों पर जनसामान्यं को जागरूक करने का भी कार्य किया है।

इस कड़ी मे रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर मंडल के द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है, जिसके तहत रायपुर मंडल (अंतागढ़ से लेकर दघोरी तक) मे तक लगभग 10,401 पौधो का रोपण किया है। 27 स्वतंत्रता सेनानीयों के परिजनो का सम्मान किया गया है, 40 दिनो तक जलसेवा के तहत आमलोगो एवं रेल यात्रियों को स्वच्छ पेय जल का वितरण किया गया है, लगभग 30 दिनो तक 750 अधिकारीयों एवं बल सदस्यों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। लगभग 727 अधिकारीयों एवं जवानो के द्वारा रन फार युनिटी के तहत 5,408 किलोमीटर की दूरी तय कर आपसी एकता-भाईचारा व स्वस्थ जीवनषैली अपनाने का संदेष दिया है, लगभग 25 स्टेशनो पर विडियों वाल एवं 13 स्टेषनो पर रेलवे सुरक्षा बल बैण्ड के द्वारा देषभक्ति के गानो की धुन बजाकर जन सामान्य को देषभक्ति से ओतप्रोत कर जागरूक किया है।

इस प्रकार रेलवे सुरक्षा बल की पूरी टीम के द्वारा अब तक देश भर में 1149 से अधिक स्थानों पर मोबाइल वीडियो वॉल डिस्प्ले का आयोजन किया जा चुका है। इन 1149 में से 736 से अधिक स्थानों पर आरपीएफ बैंड ने देषभक्ति के गानो की धुन बजाकर जनता को मंत्रमुग्ध किया है। इस आयोजन के दौरान आरपीएफ ने देश भर में 800 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिजनों का स्कूलों, पंचायत भवन तथा स्थानीय पुस्तकालय आदि सार्वजनिक जगहों पर सम्मान किया गया। इसके अलावा आरपीएफ ने रन फॉर यूनिटी के तहत तीन लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर देश की एकता और अखंडता एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आमजन को संदेश दिया है। इसके अलावा आरपीएफ ने देश भर में 6300 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसी के साथ आरपीएफ ने एक जुलाई को देश भर के 75 स्थानों से बाइक रैली रवाना की। बापूधाम, मोतिहारी (बिहार), जलियावाला बाग (पंजाब), साबरमती आश्रम (गुजरात) और हुसैन सागर झील, हैदराबाद (तेलंगाना) में एकत्रित हुई यह रैली यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान रैली ने देश के 1650 ब्लॉक और 550 जिलों को कवर कर एक लाख किलोमीटर से अधिक दूरी कर लोगो को क्षेत्र में शांति, भाईचारा और राष्ट्रवाद का संदेश दिया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: National news

Post navigation

Previous आजादी के अमृत महोत्सव में कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में, एक शाम शहीदो के नाम देशभक्ति गीत कार्यक्रम हुआ
Next स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया*

Related Stories

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन

October 24, 2026
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • राष्ट्रीय

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )

October 16, 2026
भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा

October 15, 2026

Recent Posts

  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • दीपावली और  छठ पूजा के लिए दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 3- 3 फेरे का होगा परिचालन 

You may have missed

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 28, 2026

Recent Posts

  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • दीपावली और  छठ पूजा के लिए दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 3- 3 फेरे का होगा परिचालन 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.