रायपुर । राजधानी में विशाल दही हांडी उत्सव 19 अगस्त शुक्रवार समय शाम 4 बजे से 8 बजे तक दही हांड़ी मैदान श्री नगर रोड गुढियारी में किया जाएगा ।आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ईनाम राशि 3.51,000/ रखा गया है ।
हमेन्द्र साहू सह-संयोजक ,बसंत अग्रवाल संयोजक ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की हमारी पवित्र एवं सनातन संस्कृति के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ जस सम्राट बुकालू यादव का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं घंटा बाजा (उड़ीसा) व रौद्र तांडय (महाराष्ट्र) की विशेष प्रस्तुति के साथ परम्परा व उत्साह का अद्भूत संगम, जीरा युक्त खंबा व विशाल दही हांडी उत्सव विशेष रूप से जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है
नियम एवं शर्ते :
(1) अधिक से अधिक संख्या में टोलियाँ समिति से सम्पर्क कर अपना नाम दर्ज करावे। जिस टोली की संख्या ज्यादा होगी उस आधार पर समिति टोलियों का कम व्यवस्थित करेगी। 2) जो टोली पहले आवेगी उस हिसाब से कम दिया जायेगा ।






![]()


3) 50 व्यक्तियों से उपर वाली जितनी टोलियां होगी. जो मटकी फोड़ने का प्रयास करेगी, उसे 7100/-रू प्रोत्साहन राशि समिति के द्वारा दिया जायेगा।
4) महिला गोविदा दोनी के लिए भी बाहरी हारी का आयोजन या गया है जिम-महिला गोदा दोली हेतु सुतायी गई है। 5) किसी भी प्रकार कि दर्घटना की जवाबदारी समिति की नहीं होगी। प्राथमिक उपचार व एम्बुलेन्स की व्यवस्था रखी गई है। 6) किसी भी विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा। 7) प्रत्येक टोली को 20 मिनट का समय दिया जायेगा ।
