रायपुर। राजधानी में विशाल दही हांडी उत्सव आज 19 अगस्त को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक दही हांडी मैदान श्री नगर गुढिय़ारी में मनाया जाएगा । उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक बसंत अग्रवाल ,उपसंयोजक हमेन्द्र साहू ने दी । बसंत अग्रवाल ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिये समूचित व्यवस्था की गई है । इस वर्ष महाराष्ट्र ,मध्यप्रदेश , ग्वालियर ,ओडि़सा सहित राज्य के सीमावर्ती प्रदेश से गोंविदा आ रहे है । श्री अग्रवाल ने बताया कि अब तक 35 गोविंदा टोली ने अपना पंजीयन करा लिया है । विशाल दही हांडी उत्सव में महिलाओं की बैठने की समूचित व्यवस्था की गई है । विशाल दही हांडी उत्सव में इस वर्ष ईनाम की राशि साढ़े तीन लाख रुपये नगद रखी गई है । जिसमें गिरिश खम्भा में प्रथम पुरस्कार 75 हजार रुपये , महिला हांडी 75 हजार रुपये एवं पुरुष हांड़ी 2 लाख रुपये रखा गया है ।श्री अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी जो रात 8 बजे तक जारी रहेगी । उन्होंने आगे बताया कि आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,विधायक बृजमोहन अग्रवाल , विधायक विकास उपाध्याय , श्रीचंद सुंदरानी सहित सभी राजनीतिक पार्टी के सदस्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । उन्होंने आगे कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव मनाने का उद्देश्य है कि भगवान श्री कृष्ण सबको सुख ,शांति समृध्दि प्रदान करे । भगवान श्री कृष्ण सभी व्यक्तियों के मनोकामना को पूरा करे यही आयोजन समिति का उद्देश्य रहता है । यह कार्यक्रम धार्मिक आयोजन है और धर्म के माध्यम से ही सभी लोग एक मंच पर आते है । इसमें सभी पार्टी व समुदाय के लोग शामिल होते है ,और सबका सहयोग रहता है। कार्यक्रम के सह-संयोजक हमेन्द्र साहू ने बताया कि दही हांडी उत्सव का यह कार्यक्रम आयोजन समिति के द्वारा पिछले 11 वर्षों से मनाया जा रहा है उन्होंने बताया कि गुढिय़ारी पड़ाव से छोटे स्तर से कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी । पड़ाव में जगह कम होने के कारण इसे दही हांडी मैदान में शुरु की गई ।यह कार्यक्रम पूरी तरह से धार्मिक कार्यक्रम है और सभी लोगों के सहयोग से इस कार्यक्रम को मनाते आ रहे है । जिसमें सभी लोगों का सहयोग रहता है ।
