Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Purushottam Manhare August 20, 2022

*राजधानी के गुढ़ियारी में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

*दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत*

रायपुर, 19 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी के श्रीनगर रोड गुढ़ियारी स्थित मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। वे इस दौरान दही हांडी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हमारे सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। इस पवित्र परंपरा के अनुरूप देश और दुनिया में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जो महत्वपूर्ण शिक्षा दी है, उसे हम सबको आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने जिन बातों का उपदेश दिया, उन्हें स्वयं भी जीया। वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने सबसे बड़ी शिक्षा भी दी थी कि अधर्म और अन्याय के खिलाफ युद्ध करना ही धर्म है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को हम हमेशा प्रकृति के बीच पाते हैं। ऐसे में आज उनके जन्मोत्सव के अवसर पर हमारी सरकार ने प्रदेश में धार्मिक, संास्कृतिक, पर्यावरणीय महत्व के वृक्षों को सहेजने के लिए और उनसे निकटता बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण ‘कृष्ण कुंज’ योजना की शुरूआत की है।

‘कृष्ण कुंज’ के माध्यम से आने वाली पीढ़ी प्रकृति और पेड़ों के महत्व को सहजता से समझ सकेंगे और उन्हें बचाए रखने के लिए प्रेरित भी होंगे। कार्यक्रम को संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय तथा विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा तथा वरिष्ठ नागरिक सर्वश्री सुंदर जोगी, बसंत अग्रवाल और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा को जनता का मिल रहा है अपार समर्थन
Next कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी की वरदान रथ यात्रा का शुभारंभ सरगुजा संभाग में 21 अगस्त को

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.