रायपुर । रेलवे ई-टिकट के अवैध दलालों के विरुद्ध अभियान के तहत आर. एस. मिश्रा, पोस्ट प्रभारी, रेसुब पोस्ट भाटापारा के नेर्तित्व में श्री डी. के. शास्त्री, चौकी प्रभारी, रेसुब चौकी तिल्दा मातहत बल सदस्य के साथ बलौदाबाजार में स्थित ग्राम संडी थाना पलारी में स्थित उत्तम फोटो स्टूडियो एंड चॉइस सेंटर में दुकान संचालक *उत्तम राय पिता खेडू राम राय, उम्र 34, निवासी – केवतरा, थाना -खरोरा, जिला – रायपुर* के मौजूदगी में अभियान के तहत उसके द्वारा किये जाने वाले रेलवे ई टिकट के कार्य को चेक किया गया |
जिसमे दुकान संचालक के द्वारा सीएससी एजेंट आईडी के आड़ में आईआरसीटीसी के *01 नग निजी आईडी से 15 नग ई टिकट (05 भविष्य टिकट कीमत 4680/- रूपये + पुराने टिकट 10 नग कीमत 12865/- रूपये कुल 15 टिकट का कुल कीमत 17545/- है )* बनाकर प्रत्येक टिकट 50-50 रुपये अधिक लेकर दुकान में रेलवे ई -टिकट का अवैध व्यापार करते हुए पाकर टिकटो एवं साक्ष्य हेतु इलेक्ट्रॉनिक सामान की जप्ती कर तिल्दा चौकी लाया गया तथा उक्त *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 2932/22 धारा 143 रेलवे एक्ट* के तहत कार्यवाही किया गया ।








