Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते भाजपा नेता व कार्यकर्ता
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते भाजपा नेता व कार्यकर्ता

Purushottam Manhare August 28, 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीख दी थी लेकिन उनकी पार्टी के लोगों ने इस पर अमल नहीं किया

भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की अपमान की घटनाओं का नहीं लिया संज्ञान, इसलिए दे इस्तीफा -सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किला की प्राचीर से संबोधित करते हुए महिलाओं का अनादर करने से बचने व महिलाओं का सम्मान करने की सीख दी थी। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सीख पर अमल नहीं कर रहे हैं।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं का अनादर करने की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई सीख के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पाई है। 17 अगस्त को पी.जी. कॉलेज कवर्धा के मुख्य द्वार को भारतीय जनता युवा मोर्चा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने बंद कर दिया। कॉलेज की छात्राओं को कॉलेज में जाने नहीं दिया। कॉलेज में प्रवेश लेने दूर-दूर से छात्र एवं उनके परिजन आए थे जिन्हें भाजपा के लोगों ने कॉलेज में जाने से रोक दिया। इसके कारण इन छात्र-छात्राओं को प्रवेश से वंचित होना पड़ा। इन लोगों ने कॉलेज की छात्राओं के सामने कॉलेज के प्रचार्य के खिलाफ अश्लील नारेबाजी की। इन लोगों की अश्लील नारेबाजी, हुड़दंग व गुंडागर्दी के कारण कॉलेज की छात्राएं डर के कारण वहां से चले गयी। छात्राओं ने इसकी नामजद रिपोर्ट 17 अगस्त को थाना कोतवाली में की है। छात्राओं ने भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पीयुष सिंह, कवर्धा शहर महामंत्री सौरभ सिंह, युवा मोर्चा के अंचल गुप्ता, हेमराज चन्द्राकर, अरविंद वर्मा, सचिन गुप्ता सहित पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के ललित मानिकपुरी, उदय तिवारी, तुकेश चन्द्रवंशी, केशव योगी के नाम का उल्लेख अपनी शिकायत में किया है। साथ ही यह भी मांग की है इन पर कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना घटित न हो तथा छात्राएं सुरक्षित महसूस कर सके। छात्राओं की शिकायत पर 17 अगस्त को एफ.आई.आर. क्रमांक 0602 में भा.द.सं. की धारा 143, 341 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहां है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी ने कवर्धा के पी.जी. कॉलेज में छात्राओं से दुर्व्यवहार करने व उनके सामने अश्लील नारे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही करना तो दूर की बात है, इसका कोई संज्ञान भी नहीं लिया। चूकि डी. पुरंदेश्वरी खुद महिला होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सम्मान के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को काबू में नहीं रख पा रही है। इसलिए उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे देखते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous गृह मंत्री अमित शाह का बयान गैरजिम्मेदाराना और भाजपा की स्वार्थी मानसिकता -कांग्रेस
Next कर्म की प्रधानता- जैसा हम बीज बोते हैं वैसा ही हमें फल मिलता है :  अनिरुद्धाचार्य  महाराज

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.