Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गृह मंत्री अमित शाह का बयान गैरजिम्मेदाराना और भाजपा की स्वार्थी मानसिकता -कांग्रेस
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गृह मंत्री अमित शाह का बयान गैरजिम्मेदाराना और भाजपा की स्वार्थी मानसिकता -कांग्रेस

Purushottam Manhare August 28, 2022

अमित शाह देश के गृह मंत्री है क्या उन्हें केंद्र की ताकत पर भरोसा नहीं

अमित शाह के पास उपाय है हल नही किया तो हजारों हत्यायो की जिम्मेदार भी वही

शाह का बयान राज्य के लोगो को मुंह चिढ़ाने वाला

रायपुर 28 अगस्त 2022/केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सरकार बदल दो चुटकियों में नक्सलवाद का खात्मा कर दूंगा छत्तीसगढ़ की जनता को मुंह चिढ़ाने वाला है।प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह की चुटकियों में इतना ही दम है तो सरकार बदलने का इंतजार क्यो कर रहे देश की सरकार उनके हाथ मे है खात्मा क्यो नहीं करते नक्सलवाद का किसने रोका है उन्हें ? गृह मंत्री अमित शाह का बयान गैर जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक है उनका बयान उन जवानों का जो दिन रात घने जंगलों में अपने जान की बाजी लगा कर नक्सलियों से लोहा ले रहे उन सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ने वाला भी है ।भारत का गृह मंत्री देश की सबसे बड़ी आंतरिक आतंकवादी समस्या का निदान चुटकियों में कर सकता है और उसे अंजाम इसलिए नहीं दे रहा कि उसे एक राज्य में अपने दल की सरकार बनने का इंतजार है ।अमित शाह के पास नक्सलवाद से निपटने का इतना कोई अचूक उपाय है कि वे उसे चुटकियों में खत्म कर सकते हैं और उसका छुपा कर रखे है उपयोग नहीं कर रहे तो यह देश के साथ और केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने सत्य निष्ठा की जो शपथ ली है उसके साथ भी धोखा है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि छग और देश मे नक्सल समस्या के समाधान के लिए भाजपा की सरकार होना अनिवार्य शर्त है तो छत्तीसगढ़ में 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार थी ।2014 से 2018 तक केंद्र और राज्य दोनों ही जगह भाजपा की ही सरकार थी ।क्यो नक्सलवाद को अमित शाह ने चुटकियों में खत्म नही किया।इन वर्षों में हुई हजारों हत्यायो की जिम्मेदारी अमित शाह लेंगे उनके पास उपाय था और उपयोग क्यो नहीं किया ।छग में तो भाजपा के 15 साल के सरकार में नक्सलवाद 3 ब्लाकों से निकल कर 14 जिलों तक पहुच गया था ।राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सली घटनाओं और नक्सल के विस्तार में 80 फीसदी तक कमी आई है ।यह कमी कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नक्सल समस्या के समाधान की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आई है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वास विकास और सुरक्षा के अपने मूल मंत्र से नक्सल क्षेत्र के निवासियों का विश्वास जीत कर वहाँ विकास कार्य पहुँच मार्ग विकसित किया उनमें सुरक्षा का भाव और सरकार के प्रति भरोसा पैदा किया जिसके कारण आज प्रदेश में नक्सलवाद बैकफुट पर है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous विधायक कुलदीप जुनेजा ने काशीराम नगर को दी विकास कार्यों की सौगात
Next महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते भाजपा नेता व कार्यकर्ता

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.