Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट 19 से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर में
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट 19 से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर में

Purushottam Manhare September 16, 2022

 

*टूर्नामेंट में आयेंगे 15 देशों के 500 से भी ज्यादा शतरंज के खिलाड़ी*

*प्रदेश के रेटेड खिलाड़ियों को रेटिंग सुधारने और उपाधि पाने का मिलेगा मौका, विजेता होंगे चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी से पुरुस्कृत*

*खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन*

 

रायपुर, 16 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजयी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन से शतरंज खेल को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेलप्रतिभा के प्रदर्शन के लिए अवसर भी मिलेगा।

राजधानी रायपुर में 19 सितंबर से 28 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में विश्व के 15 देशों के 500 से भी ज्यादा शतरंज के खिलाड़ी 100 से अधिक अनुभवी मास्टर्स के मार्गदर्शन में हिस्सा लेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अलग अलग देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिनमें अब तक रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यू एस ए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है। इस टूर्नामेंट से देश, प्रदेश के रेटेड खिलाडियों को अपनी रेटिंग सुधारने, जी एम व आई एम नॉर्म एवं टाइटल प्राप्त करने का अवसर भी उपलब्ध होगा।

इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर विजेता ट्रॉफी दी जायेगी, इसके अलावा नगद राशि भी दी जायेगी। यह टूर्नामेंट दो कैटेगरी मास्टर्स और चौलेंजर्स के रूप में होगा, इसमें मास्टर्स कैटेगरी में 23 लाख रुपये, ट्रॉफी और चैलेंजर्स कैटेगरी में 12 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप प्रदान किए जायेंगे। इस टूर्नामेंट से जुड़े 50 गेम्स का लाइव प्रसारण विश्व स्तर पर किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस टूर्नामेंट को देख सकें।

चेस टूर्नामेंट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन देश में बहुत कम होते हैं, इस टूर्नामेंट में विभिन्न देशों के हाई रेटेड खिलाड़ी एक प्लेटफॉर्म में खेल का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे आयोजनों के अभाव के कारण खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय उपाधि प्राप्त करने के लिए कठिनाई होती है और उन्हे यूरोपीय देशों में जाना पड़ता है। खिलाड़ियों को इस दौरान आर्थिक और मानसिक रूप से अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के लिए किया जा रहा है।

इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में शामिल होने 6 ग्रैंडमास्टर्स,17 इंटरनेशनल मास्टर्स, 02 वीमेन ग्रैंडमास्टर्स, 08 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर्स , 05 फीडे मास्टर्स एवं 200 ईलो रेटेड खिलाड़ी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, इस टूर्नामेंट में और भी खिलाड़ियों के आने की संभावना है। इस टूर्नामेंट के मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया एवं चौलेंजर्स कैटेगरी की स्पर्धा वीआईपी रोड स्थित शगुन फॉर्म में होगी, जिसे 10 चरणों में कराया जायेगा और हर दिन 1 मैच अपरान्ह 3 बजे से खेला जायेगा। वहीं चैलेंजर्स
का मुकाबला शगुन फार्म में प्रति दिन दो-दो चरणों में सुबह 9 बजे एवं अपरान्ह 3 बजे से खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग राज्यों के अनुभवी निर्णायक शामिल होंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous भगवा विश्वकर्मा जयन्ती पर्व पर महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने राजधानीवासियों को दी हार्दिक शुभकामनायें
Next अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव का 3 दिवसीय दौरा कार्यक्रम

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.